Home / Essay Hindi / गणतंत्र दिवस पर निबन्ध – Essay On Republic Day in Hindi

गणतंत्र दिवस पर निबन्ध – Essay On Republic Day in Hindi

0

Republic Day Essay – यहाँ पर आप गणतंत्र दिवस पर निबन्ध (Essay On Republic Day in Hindi) के सरल उदाहरण प्रकाशित किए गए है.

भारत देश एक लोकतांत्रिक देश है। यहां जनता का शासन चलता है और इसका पूरा श्रेय हमारे संविधान को जाता है। हमारा संविधान सम्पूर्ण विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

संविधान के तहत मौलिक अधिकार

संविधान के तहत प्रत्येक नागरिक को 6 मौलिक अधिकार (समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता क अधिकार, सांस्कृतिक तथा शिक्षा सम्बंधित अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार) दिए गए हैं जिनसे उन्हें कोई भी वंचित नहीं कर सकता।

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। जिसके जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू किया गया था। इसलिए 26 जनवरी का दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय पर्वों में से एक है।

गणतंत्र दिवस समारोह

  • गणतंत्र दिवस के दिन पूरे भारत में सभी शासकीय व प्राइवेट स्कूल, कॉलेज तथा दफ्तरों में तिरंगा झंडा फहराया जाता है।
  • साथ ही बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम से जुड़े हुए गीत, नृत्य व नाटकों आदि की प्रस्तुति दी जाती है।
  • गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर होता है।
  • प्रत्येक वर्ष किसी न किसी दूसरे देश के उच्च पदाधिकारी को इस समारोह में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है।
  • राष्ट्रपति महोदय आये हुए मुख्य अतिथि के साथ राजपथ पर पहुंचते है। जहां तीनों सेनाओं के प्रमुख उनकी अगुआई करते हैं।
  • तत्पश्चात राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं।
  • जिसके तुरंत बाद राष्ट्रगान की धुन बजाई जाती है और तिरंगे को 21 तोपों की सलामी दी जाती है।
Read Also...  इंटरनेट पर निबन्ध - Essay On Internet in Hindi

इसके बाद राजपथ पर सभी सेनाओं के दल परेड का प्रदर्शन करते हैं। उसके साथ ही सेना में सम्मिलित विभिन्न हथियारों की प्रदर्शनी राज पथ पर की जाती है। अंत में वायु सेना के विमान आकाश में करतब दिखाते हुए सभी के ऊपर पुष्प वर्षा करते हैं। इसी के साथ इस समारोह का समापन किया जाता है।

निष्कर्ष

हमरे संविधान ने जहाँ हमें कुछ मौलिक अधिकार दिए हैं। वहीँ देश के लिए हमारे कुछ कर्त्तव्य भी बनते हैं। हमारे संविधान ने प्रत्येक नागरिक के लिए 11 मौलिक कर्तव्य सुनिश्चित किये हैं। जिनका पालन हमें पूरी सजगता और इमानदारी से करना चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *