Home / Samanya Gyan / श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021 की घोषणा की

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021 की घोषणा की

0

अभिनेत्री सुश्री हेमा मालिनी और हिन्दी कवि, लेखक, पटकथा लेखक और भारतीय सिनेमा के गीतकार श्री प्रसून जोशी को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2021 देने की घोषणा की गयी है. भारतीय सिनेमा में इन दोनों के योगदान के लिए इन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है.

  • सुश्री हेमा मालिनी अभिनेत्री होने के साथ वे उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद भी है.
  • भारतीय सिनेमा में इन दोनों का योगदान कई दशकों पुराना है.
  • इन दोनों हस्तियो को पूरी दुनिया में सराहा और पसंद किया जाता है. दोनों को इस पुरस्कार से 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया जायेगा.

सुश्री हेमा मालिनी – Ms. Hema Malini

  • हेमा मालिनी एक अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशक, निर्माता, नर्तकी और राजनीतिज्ञ भी है.
  • उनका जन्म तमिलनाडु के अम्मानकुडी में वर्ष 1948 को हुआ था.
  • उन्होंने अपने फ़िल्मी कैरिएर की शुरुआत इधु साथियम के साथ 1963 में की थी
  • जबकि फिल्म सपनों का सौदागर की मुख्य अभिनेत्री के रूप में 1968 में हिंदी सिनेमा में प्रवेश किया था.
  • उन्होंने अपने फ़िल्मी कैरिएर में सीता और गीता, बागबान , सत्ते-पे-सत्ता और शोले जैसी 150 से अधिक फिल्मों में कार्य किया है.
  • उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
  • जबकि भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सुश्री हेमा मालिनी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है.

श्री प्रसून जोशी – Mr. Prasoon Joshi

  • श्री प्रसून जोशी गीतकार, पटकथा लेखक होने के साथ-साथ एक कवि भी है.
  • उन्होंने सिर्फ 17 वर्ष की उम्र में गद्य और कविता की अपनी पहली पुस्तक सफलतापूर्वक प्रकाशित कर दी थी.
  • वे वर्तमान में मैक्केन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के चेयरमैन (एशिया) एवं सीईओ पद पर कार्यरत भी है.
  • वर्ष 2001 में राजकुमार संतोषी की फि‍ल्‍म “लज्जा” के गीतकार के रूप में भारतीय सिनेमा में प्रवेश किया था.
Read Also...  Multipurpose Projects in India 2023 - भारत में बहुउद्देशीय परियोजनाएँ और इनकी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *