Home / Government Scheme / PMAY-U 2.0 Scheme – प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 – कैसे करें अप्लाई

PMAY-U 2.0 Scheme – प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 – कैसे करें अप्लाई

0

PMAY 2.0: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए करें आवेदन, जान लें क्या है पात्रता और फॉर्म भरने का तरीका

PMAY 2.0: प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana 2.0) की शुरुआत हो चुकी है. इसके तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS और मिडिल क्‍लास फैमिली को आवास के लिए घर आवंटित या वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

PMAY 2.0: अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana 2.0) की शुरुआत हो चुकी है. यह रोजाना केंद्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले EWS और मध्यम वर्ग के परिवारों की सहायता के लिए शुरू की गई है. पीएम आवास के सेकेंड फेज में 1 करोड़ नए घर बनाने का ऐलान किया गया है. हालांकि इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को पात्र होना जरूरी है.

दूसरे फेस में बनेंगे 1 करोड़ नए घर

PMAY 2.0 के तहत केंद्र सरकार ने 1 करोड़ नए घर बनाने का ऐलान किया है. जानकारी के मुताबिक हर यूनिट को 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सब्सिडी प्रदान की जाएगी. वहीं पीएम आवास योजना के पहले फेज को लेकर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले चरण में 1.18 करोड़ घरों को मंजूरी दी गई थी. वहीं इसमें से करीब 8.55 लाख से ज्‍यादा घर बन चुके हैं और लाभार्थियों को सौंप दिए गए हैं.

आवेदन के लिए फॉलो करें ये टिप्स

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PmayDefault.aspx पर विजिट करना होगा.
  2. इसके बाद उम्मीदवारों को Apply for PMAY-U 2.0 पर क्‍ल‍िक करना होगा.
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सबमिट करनी होंगी.
  4. इसके बाद अगर आप आवेदन के पात्र नहीं होंगे, तो आपका फॉर्म प्रोसीड नहीं होगा.
  5. हालांकि यह ध्यान रहे कि इसमें आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ही डालना होगा.
Read Also...  राजस्थान बकरी पालन योजना - आय को करे दोगुना बाले बकरी बैंक देगा लोन, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता जानें

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी-

  1. आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का)
  2. आवेदक के बैंक अकाउंट की डिटेल्स
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. जाति/समुदाय प्रमाण पत्र
  5. भूमि दस्तावेज

ये होंगे आवेदन के पात्र

प्रधानमंत्री आवाज योजना के दूसरे फेज में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पात्रता भी स्पष्ट कर दी गई है. जानकारी के अनुसार आर्थिक पात्रता इस प्रकार है-

  • मध्यम वर्गीय परिवार के वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे, जिनकी अधिकतम वार्षिक आय नौ लाख रुपए होगी.
  • निम्न वर्ग के परिवार के वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे, जिनकी अधिकतम वार्षिक आय तीन से छह लाख रुपये होगी.
  • कमजोर वर्ग यानी EWS के परिवार जिनकी अधिकतम वार्षिक आय तीन लाख तक है, योजना के पात्र होंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *