Home / Government Scheme / उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना- UP Berojgari Bhatta Scheme in Hindi

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना- UP Berojgari Bhatta Scheme in Hindi

1

UP Berojgari Bhatta Yojana- उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षित बेरोजगारों के लिए नई योजना है. इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षित बेरोजगारों को हर महीने 1000 से 1500 रुपए दिए जाएंगे. आइए जानते हैं इस योजना के लाभ और महत्व और आवेदन करने के स्टेप्स के बारे में.

UP Berojgari Bhatta Yojana: शिक्षित बेरोजगार युवाओं को योगी सरकार देगी प्रति महीना ₹1000 भत्ता, जानें अप्लाई करने का आसान तरीका

UP Berojgari Bhatta Scheme- देश में जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है वैसे ही महंगाई और बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है. बेरोजगारी से आज कई युवा पीड़ित हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षित युवाओं के लिए एक योजना शुरू की है.

लाभ: इस योजना के तहत युवाओं को हर महीने 1000 से 1500 रुपए दिए जाने का फैसला किया है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद करना है.

योजना के लिए ये अभ्यर्थी होंगे पात्र

युवाओं के लिए यह योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई है. इस योजना से शिक्षित युवाओं को कुछ राहत मिलेगी. इन पैसों का इस्तेमाल युवा नौकरी तलाश करने में कर सकते हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए. साथ ही उसकी आयु 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होना चाहिए. वहीं इस योजना का लाभ इंटरमीडिएट (12वीं) से ग्रेजुएशन तक के शिक्षित बेरोजगार ही उठा सकते हैं. साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. आइए जानते हैं इसके लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है.

Read Also...  मेगा फूड पार्क योजना के जरिए करे फसलों का सही रख-रखाव, जानें अन्य जानकारी

इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना 2025 के लिए आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. यह दस्तावेज इस प्रकार हैं-

  1. आधार कार्ड
  2. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आयु प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. मोबाइल नंबर

यहां से करना होगा आवेदन

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीदवारों को निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

Step 1: सबसे पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/Default.aspx पर विजिट करना होगा.

Step 2: इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर मेनू के ऑप्शन में न्यू अकाउंट के लिंक पर क्लिक करना होगा.

Step 3: इस लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा. इसमें आवेदकों को मांगी गई सभी जानकारी भरनी होंगी.

Step 4: इसमें यूजर आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करना होगा. लॉगिन के बाद नया फॉर्म खुलेगा, जिसे आवेदन फॉर्म कहते हैं. इसे पूरी तरह सही तरीके से भरना होगा.

Step 5: आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां को दर्ज कर के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा.

Step 6: आवेदन फॉर्म की दोबारा जांच कर लें और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करके जमा कर दें. इस तरह आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

1 ने “उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना- UP Berojgari Bhatta Scheme in Hindi” पर विचार किया;

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *