Home / Current Affairs Hindi / IFS निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी – Nidhi Tewari PM Modi New Private Secretary

IFS निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी – Nidhi Tewari PM Modi New Private Secretary

0
nidhi-tiwari-appointed-private-secretary-to-pm-modi

nidhi-tiwari-appointed-private-secretary-to-pm-modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी बनी निधि तिवारी, PMO में करती थीं काम और अब इतनी मिलेगी तनख्वाह

Nidhi Tewari PM Modi NEW Private Secretary– निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई पर्सनल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. उन्होंने इससे पहले PMO और विदेश मंत्रालय के साथ भी काम किया है. उनकी मेहनत की बदौलत अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई पर्सनल सेक्रेटरी यानी निजी सचिव के रूप में निधि तिवारी को नियुक्त किया गया है. निधि तिवारी को PMO के साथ काम करने का अनुभव है और उनके काम को देखते हुए ही अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें कि निधि भारतीय विदेश सेवा (IFS) 2014 बैच की अधिकारी रही हैं. उनके जज्बे और लगन ने आज उन्हें इस पद तक पहुंचा दिया है. उनकी मेहनत ने उन्हें अब नई जिम्मेदारी दी है. अब निधि तिवारी को पीएम मोदी की निजी सचिव बनकर कार्यभार संभालना होगा.

निधि तिवारी को मिलेगी इतनी तनख्वाह

अगर तनख्वाह की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स में यह जानकारी की गई कि प्रधानमंत्री के निजी सचिव को हर महीने 1,44,200 रूपये तनख्वाह मिलती है. इस अनुसार निधि तिवारी की तनख्वाह यानी सैलरी इतनी ही रहेगी. जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री की पर्सनल सेक्रेटरी का वेतनमान पे मैट्रिक्स स्तर 14 के अनुसार तय होता है. वहीं उन्हें महंगाई भत्ता (DA) और आवास भत्ते (HRA) के साथ ही यात्रा भत्ता (TA) जैसे अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं.

पीएमओ और विदेश मंत्रालय में कर चुकी हैं काम

निधि तिवारी को पीएमओ और विदेश मंत्रालय के साथ काम करने का अच्छा खासा अनुभव है. उनके अनुभव और काम के तर्ज पर ही उन्हें पीएम मोदी की सेक्रेटरी बनने की जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि निधि ने 2014 में भारतीय विदेश सेवा में अपनी भूमिका निभाई थी. उन्हें विदेश मंत्रालय (MEA) में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद की जिम्मेदारी दी गई थी. वहीं 2022 में उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया था.

Read Also...  10 April 2025 Current Affairs- 10 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *