Home / Hindi School / UP Board 10th Result 2025- कब जारी होगा UP Board 10th का रिजल्ट

UP Board 10th Result 2025- कब जारी होगा UP Board 10th का रिजल्ट

0
upmsp-up-board-class-10th-result

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की तारीख आई सामने, इस तिथि को हो सकत है जारी, यहां से करें डाउनलोड

UP BOARD 10th Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं. जल्द ही यूपी बोर्ड के रिजल्ट को घोषणा की जाएगी. जानते हैं कब जारी होगा कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट…

यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन संपन्न होने के बाद अब रिजल्ट से जुड़ी खास अपडेट है. बता दें कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन बिना किसी रूकावट के संपन्न हुआ है. विद्यार्थी अब परिणाम जारी होने के इंतजार में हैं. गौरतलब है कि कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हुई थीं और 12 मार्च तक संपन्न हुई थीं. वहीं 17 मार्च से कॉपियां चेक होना शुरू हो गई थीं. जल्द कॉपियां चेक होकर परिणाम की घोषणा की जाएगी.

इस तारीख को रिजल्ट होगा घोषित

यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. दरअसल अभी इस बोर्ड परीक्षा की कॉपियां चेक हो रही हैं. 2 अप्रैल तक कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड कॉपियां चेक हो जाएंगी. वहीं इसके कुछ ही दिनों बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कक्षा दसवीं का बोर्ड रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल के बीच में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा.

रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थी को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है, जिसके जरिए कक्षा दसवीं और बारहवीं का बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे. ये हैं स्टेप्स –

  1. सबसे पहले विद्यार्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करना होगा.
  2. इसके बाद कक्षा दसवीं के बोर्ड रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. वहीं इसके बाद मांगी गई जानकारियां जैसे रोल नंबर आदि सबमिट करना होगा.
  4. इसके बाद विद्यार्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे.
Read Also...  Rajasthan RBSE Class 10th Exam Dates in Hindi

यूपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 ये जानकारियों को जरूर चेक करें-

  • छात्र का नाम
  • छात्र की जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
  • प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • पासिंग स्टेटस
  • स्कूल का नाम
  • छात्र का रोल नंबर
  • पासिंग डिविजन

SMS से कैसे देखें 10वीं के रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट मोबाइल पर SMS के माध्यम से भी देख सकते है, रिजल्ट sms पर देखने का तरीका,

कक्षा 10 के लिए: UP10रोल नंबर 56263 पर भेजें.

DigiLocker से कैसे देखें यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट मार्कशीट DigiLocker से भी आप डाउनलोड भी कर सकते है, स्टेप्स फॉलो करें,

  1. digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  2. अपने आधार कार्ड नंबर से रजिस्टर करें.
  3. लॉग इन करके कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें.
  4. बोर्ड नाम चुनें और रोल नंबर दर्ज करें.
  5. यूपी रिजल्ट 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *