1 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 1 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi

1 April 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

1 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 1 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘1 April 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 1 अप्रैल 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी किसे नियुक्ति किया गया है?
A. निधि तिवारी
B. रश्मिका सिंह
C. शिवानी अग्रवाल
D. राधा तिवारी
Answer – निधि तिवारी
भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव यानी पर्सनल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. दरअसल केंद्र सरकार से अधिसूचना जारी कर यह जानकारी साझा की है.

Q. राजधानी दिल्ली में कौन सा कथक महोत्सव मनाया गया?
A. 36वां
B. 37वां
C. 40वां
D. 41वां
Answer – 37वां
राजधानी दिल्ली में संगीत नाटक अकादमी के अधीन कथक केंद्र द्वारा 37वां कथक महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया. यह 6 दिवसीय आयोजन काफी खास रहा. इसमें विश्व का पहला “कथक साहित्य महोत्सव” शामिल होने के चलते यह काफी ऐतिहासिक महोत्सव बन गया.

Q. नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ (NIH) का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
A. डॉ. जय भट्टाचार्य
B. डॉ. अरविंद गोपाल
C. डॉ. रियान शाह
D. डॉ. अनिरुद्ध जोशी
Answer –
भारतीय मूल के वैज्ञानिक डॉ. जय भट्टाचार्य को नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ (NIH) का निदेशक नियुक्त किया गया है. बता दें कि यह नियुक्ति यूएस सीनेट द्वारा की गई.

Read Also...  18 नवम्बर 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर - 18 November 2024 Current Affairs Questions in Hindi

Q. म्यांमार में भूकंप के बाद राहत के लिए भारतीय सेना ने कौन सा अभियान शुरु किया है.
A. ऑपरेशन संधि
B. ऑपरेशन ब्रह्मा
C. ऑपरेशन सेवा
D. ऑपरेशन महादेव
Answer – ऑपरेशन ब्रह्मा
म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने देश भर में तबाही मचा दी. इसके बाद भारतीय सेना ने मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा की शुरुआत की है. इसके तहत 118 सदस्यों वाली चिकित्सा प्रतिक्रिया टीम म्यांमार भेजी गई है, जो आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा रही है.

Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के लिए कौन सा कैलेंडर लॉन्च किया है?
A. खेलो मस्ती कैलेंडर
B. ग्रीष्मकालीन अवकाश कैलेंडर
C. पढ़ो और खेलो कैलेंडर
D. शिक्षा की यात्रा कैलेंडर
Answer – ग्रीष्मकालीन अवकाश कैलेंडर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के लिए एक ग्रीष्मकालीन अवकाश कैलेंडर लॉन्च किया. इस अनोखे कैलेंडर में जल संरक्षण के साथ ही वस्त्र अपशिष्ट प्रबंधन और योग को बढ़ावा दिया गया है.

Q. सागरमाला कार्यक्रम की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई है?
A. 5वीं
B. 7वीं
C. 9वीं
D. 10वीं
Answer – 10वीं
सागरमाला कार्यक्रम मार्च 2015 में शुरू हुआ था. इस कार्यक्रम की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई है. इसका उद्देश्य बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के साथ ही कनेक्टिविटी में सुधार करना और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना भी है. वहीं व्यापार प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ाना है.

Q. वित्त वर्ष 2024-25 में इरेडा की ऋण स्वीकृतियां और ऋण बही खाता में कितने फीसदी बढ़ोतरी हुई?
A. 27 और 28 फीसदी
B. 28 और 29 फीसदी
C. 29 और 30 फीसदी
D. 30 और 31 फीसदी
Answer – 27 और 28 फीसदी
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2024-25 की ऋण स्वीकृतियां और ऋण बही खाता के आंकड़े साझा किए हैं. आंकड़ों के अनुसार इस वित्त वर्ष में ऋण स्वीकृतियां 27% बढ़ी. इसके बाद ये ₹47,453 करोड़ हुईं. वहीं ऋण बही खाता (पुस्तिका) में 28% बढ़ोतरी हुई और ये ₹76,250 करोड़ हो गईं.

Read Also...  Current Affairs in Hindi - 13 April 2019 Questions and Answers

Q. हरियाणा में महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण किस केंद्रीय मंत्री ने किया?
A. राजनाथ सिंह
B. अमित शाह
C. निर्मला सीतारमण
D. पीयूष गोयल
Answer – अमित शाह
हरियाणा के हिसार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराजा अग्रसेन की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. वहीं इसी के साथ उन्होंने नवनिर्मित ICU का लोकार्पण किया aid पीजी छात्रावास का भी शिलान्यास किया.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *