Home / Current Affairs Hindi / Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू

Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू

0
india-first-hydrogen-train-trial

110 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू, 2600 से ज्यादा यात्री एक साथ कर सकेंगे सफर

भारतीय रेलवे ने ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ के तहत देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है. हरियाणा के जींद- सोनीपत रूट पर पहला ट्रायल शुरू हुआ. इसकी रफ्तार 110 किमी/घंटा है.

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल 31 मार्च से शुरू हो चुका है. जहां पहला ट्रायल 89 किलोमीटर के हरियाणा के जींद सोनीपत रूट पर शुरू हुआ है. बता दें कि यह देश की पहली ऐसी ट्रेन है, जो हाइडोजन और ऑक्सीजन से चलेगी. यह ट्रेन प्रदूषण से मुक्त है. इसमें डीजल और कोयले का इस्तेमाल भी नहीं होता है. इसका निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा किया गया है. वहीं ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ के तहत शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट में 35 हाइड्रोजन ट्रेनें शामिल हैं.

बिना बिजली, डीजल और कोयले के दौड़ेगी ट्रेन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चर्चाओं का केंद्र बन गई है. इस ट्रेन को चलाने के लिए बिजली, डीजल और कोयले की भी जरूरत नहीं पड़ती है. यह हाइड्रोजन गैस और ऑक्सीजन से चलने वाली ट्रेन है. दरअसल यह दोनों मिलकर बिजली पैदा करते हैं और उस बिजली का उपयोग ट्रेन चलने ने होता है. वहीं यह ट्रेन पॉल्यूशन फ्री भी है. इससे कोई प्रदूषण नहीं होता है.

110 किमी की रफ्तार और 8 कोच

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा है. 1200 हॉर्स पावर की क्षमता है. इस ट्रेन में कुल 8 कोच बनाए गए हैं. अगर इस ट्रेन में यात्रियों की क्षमता की बात करें, तो यह एक बार में करीब 2638 पैसेंजर्स को ले जाने की क्षमता रखती है. जानकारी के लिए यह भी बता दें कि ऐसे 35 हाइड्रोजन ट्रेनें 2800 करोड़ रूपये की लागत से तैयार की जा रही हैं.

Read Also...  Current Affairs in Hindi - 20 November 2018 GK Questions and Answers

नोट: यदि इस लेख में कुछ गलत जानकारी प्रकाशित हो गई है तो कृपया हमें कमेंट या ईमेल करैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *