Home / Current Affairs Hindi / भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक

0

चाय निर्यात के मामले में श्रीलंका को भारत ने छोड़ा पीछा, बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक

India Tea Export to World- चाय निर्यात के मामले में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दरअसल भारत ने चाय निर्यात के मामले में श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बन गया है.

भारत चाय निर्यात के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक बनकर सामने आया है. दरअसल इस मामले में भारत ने श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है. गौरतलब है कि श्रीलंका चाय निर्यात के मामले में भारत से 2023 में आगे था. हालांकि अब श्रीलंका तीसरे स्थान पर है. वहीं पहले स्थान पर केन्या है. हालांकि भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि उसने चाय निर्यात के क्षेत्र में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. भारतीय चाय बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश ने 2024 में कुल 255 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया है.

7,111 करोड़ रूपये हुआ चाय का निर्यात मूल्य

भारत ने 2024 में चाय निर्यातक के रूप में दूसरा स्थान हासिल करके कुल निर्यात मूल्य भी बढ़ा लिया है. दरअसल 2023 में इंडिया का चाय निर्यात 231.69 मिलियन किलोग्राम था. 2024 में कुल चाय निर्यात 255 मिलियन किलोग्राम था. वहीं इसी के साथ दुनियाभर में भारत चाय निर्यात के मामले में तीसरे नम्बर पर था. वहीं 2023 के मामले में देश का चाय निर्यात मूल्य करीब 15 फीसदी बढ़ गया है. 2023 में कुल चाय निर्यात मूल्य 6,161 करोड़ रूपये था. वहीं 2024 में यह बढ़कर 7,111 करोड़ रुपए हो गया है.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 09 October 2017 for SSC Exam

केन्या दुनिया का सबसे बड़ा चाय निर्यातक

हालांकि दुनिया के सबसे बड़े चाय निर्यातक की बात करें, तो केन्या दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जो सबसे ज्यादा चाय निर्यात करता है. केन्या ने 2024 में 500 मिलियन किलोग्राम चाय निर्यात किया था, जो कि भारत से 245 मिलियन किलोग्राम ज्यादा है. भारत का 2030 तक चाय निर्यात का लक्ष्य 300 मिलियन किलोग्राम रखा गया है. इसके साथ ही चाय निर्यात मूल्य में भी वृद्धि होगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *