Home / Gk Questions / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर – International Women’s Day Gk Questions in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर – International Women’s Day Gk Questions in Hindi

0

International Women’s Day Gk Questions and Answers in Hindi for Competitive Exams

International Women’s Day Gk Questions in Hindi: महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है इस दिवस का उद्देश्य देश-दुनिया की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है. साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन‘ (Accelerate Action) रखी गई है, जिसका मतलब है तेजी से कार्य करना. यहाँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) से सम्बंधित जीके प्रश्‍न और उत्तर (सामान्य ज्ञान) प्रकाशित किये है.

प्रश्‍न 1. पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) किस दिन मनाया जाता है?
क. 2 मार्च
ख. 4 मार्च
ग. 6 मार्च
घ. 8 मार्च

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 8 मार्च

प्रश्‍न 2. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस को किस कुछ कौन से रंग के रिबन पहनकर जश्न मनाते है?
क. लाल रंग
ख. पीला रंग
ग. हरा रंग
घ. बैंगनी रंग

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. बैंगनी रंग

प्रश्‍न 3. सबसे पहले अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किस वर्ष समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था?
क. 1902
ख. 1907
ग. 1909
घ. 1919

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 1909

प्रश्‍न 4. निम्न में से किस शहर में सबसे पहला अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मानते हुए समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. न्यूयॉर्क
घ. लन्दन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. न्यूयॉर्क

प्रश्‍न 5. निम्न में से किस वर्ष सोवियत संघ इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था?
क. 1905
ख. 1917
ग. 1925
घ. 1945

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 1917

प्रश्‍न 6. अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर सबसे पहले यह दिवस कब मनाया गया था?
क. 6 फरवरी 1909
ख. 12 फरवरी 1909
ग. 18 फरवरी 1909
घ. 26 फरवरी 1909

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 26 फरवरी 1909

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस को कोपेनहेगन सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया था?
क. 1909
ख. 1910
ग. 1915
घ. 1920

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 1910

प्रश्‍न 8. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के सबसे पहला और प्रमुख उद्देश्य क्या था?
क. महिला सुरक्षा
ख. महिला को ज्ञान के क्षेत्र में बढ़ावा दिलाना
ग. महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलवाना
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलवाना

प्रश्‍न 9. निम्न में से किस वर्ष की रूस की एक महिला ने इस दिवस पर रोटी और कपड़े के लिये हड़ताल पर जाने का फैसला किया था?
क. 1912
ख. 1913
ग. 1915
घ. 1917

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 1917

प्रश्‍न 10. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार सबसे पहले किस देश की क्लारा जेडकिंट ने 1910 में रखा था?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. जर्मनी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. जर्मनी

प्रश्‍न 11. संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहली बार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस वर्ष मनाया था?
क. 1940
ख 1945
ग. 1965
घ. 1975

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 1975

प्रश्‍न 12. निम्न में से किस वर्ष 19 मार्च को सहमति के साथ आस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” मनाया गया था?
क. 1911
ख. 1913
ग. 1915
घ. 1917

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 1911
Read Also...  Delhi cm rekha gupta gk questions and answers in hindi - रेखा गुप्ता प्रश्न और उत्तर दिल्ली मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *