June 2021 Current Affairs in Hindi



भारत की कौन सी महिला तीरंदाज खिलाडी हाल ही में विश्व की नंबर 1 महिला तीरंदाज बन गयी है?

      • संजीत कुमारी

      • दीपा करमाकर

      • दीपिका कुमारी

      • सुष्मिता जैन

    उत्तर: दीपिका कुमारी – भारत की महिला तीरंदाज खिलाडी दीपिका कुमारी ने हाल ही में विश्व कप स्टेज 3 में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा को 6-0 से जीतकर गोल्ड मैडल की अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है इसके साथ ही वे विश्व की नंबर 1 महिला तीरंदाज बन गयी है. उन्हें जारी ताजा रैंकिंग जारी में पहला स्थान मिला है. इससे पहले उन्हें वर्ष 2012 में पहली बार तीरंदाजी में शीर्ष स्थान मिला था.


    बीसीसीआई ने हाल ही में टी-20 विश्व कप का आयोजन किस देश में करने की घोषणा की है?

        • जापान

        • चीन

        • यूएई

        • नेपाल

      उत्तर: यूएई – भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में कोरोना की वजह से टी-20 विश्व कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में करने की घोषणा की है. यह टी-20 विश्व कप इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में खेला जायेगा. जबकि यूएई में ही आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच भी खेले जाने हैं.


      29 जून को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

          • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

          • राष्ट्रीय ज्ञान दिवस

          • राष्ट्रीय डाक दिवस

          • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस

        उत्तर: राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस – 29 जून को पूरे भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाया जाता है. यह दिवस हर वर्ष 29 जून को प्रो. पी. सी. महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

        Read Also...  Current Affairs - 12 May 2018 - Questions and Answers in Hindi

        Pages: 1 2 3 4 5

        Previous Post Next Post

        Leave a Reply

        Your email address will not be published. Required fields are marked *