major lakes of Rajasthan in Hindi

राजस्थान की प्रमुख झीलों के नाम: राजस्थान झीलें हिंदी में (Major Lakes of Rajasthan)

Major Lakes of Rajasthan – राजस्थान के नाम में ही लगता है की राजाओ का स्थान जोकि वर्तमान भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य को रजवाड़ों का शहर कहते है। यहाँ पर प्राचीन काल से कई सभ्यताएँ भी मिली है। इस राज्य के किले और महल आज के लोगो का आकर्षण बन चुके है। राजस्थान में प्राचीन किले के अलावा राजस्थान को झीलों का राज्य भी कहा जाता है। यदि आप उत्सुक हो यह जानने के लिए की राजस्थान की प्रमुख झीलें कौन-सी है तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

राजस्थान में देश-विदेशो से पर्यटक घुमने आते है और यहाँ के किले और प्रमुख झीलों का आनंद लेते है, राजस्थान की प्रमुख झीलें कौन-सी है को जानने के बाद शायद आप भी राजस्थान की झीलों को देखने राजस्थान अवश्य जाओगे लेकिन सिर्फ घुमने के अलावा राजस्थान की प्रमुख झीलों ने नाम अक्सर upsc, एसएससी, pcs, सिविल सर्विस, भारतीय रेलवे जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके है। यहाँ पर पढ़ें कि राजस्थान की प्रमुख झीलें कौन-सी हैं हिंदी में।

Rajasthan Gk Questions in Hindi

राजस्थान की प्रमुख झीलें कौन-कौन सी है

आनंदसागर झील, बांसवाड़ा: इस झील का निर्माण महारावल जगमल सिंह की रानी लंची बाई द्वारा करवाया गया था। इसके अलावा यह झील बाई तालाब के नाम से भी जानी जाती है, जो कि मीठे पानी की झील है।

आनासागर झील, अजमेर: राजस्थान अजमेर में स्थित आनासागर झील एक कृत्रिम झील है, इसे अरूणोराज चौहान ने बनवाया था जोकि राजा अजयपाल चौहान के पुत्र थे। इस झील का निर्माण 1135 से 1150 ई. के मध्य किया गया था। अरूणोराज को अन्ना जी के नाम से जाना जाता था। इस कारण इस झील का नाम आनासागर झील पड़ा।

Read Also...  Republic Day 2020 of India : General Knowledge, Facts, Events Hindi

बालसमंद झील,जोधपुर: यह झील जोधपुर मंडोर पर स्थित है। इस झील का निर्माण 1159 में किया गया था।

डायलाब झील, बांसवाड़ा: जयपुर मार्ग पर यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। इस झील के पास एक हनुमान मंदिर भी स्थित है।

दूध-तलाई झील, उदयपुर: यछोटी पहाड़ियों के बीच बसी हुई इस झील को प्राकृतिक सुंदरत के लिए जाना जाता है। यह झील हरियाली और पहाड़ियों के मध्य बसी हुई है।

फतेहसागर झील, उदयपुर: एक नहर से जुड़ी हुई राजस्थान की यह झील पिछोला के उत्तर में स्थित एक कृत्रिम झील है।

गड़ीसर झील, जैसलमेर: 14वीं सदी में इस झील का निर्माण जैसलमेर के प्रथम राजा रावल जैसल द्वारा किया गया था। महाराज गड़सीसर द्वारा इस झील बाद में पुनर्निर्मित किया गया था।

गैब सागर झील, डूंगरपूर: इस झील के पास पक्षियों की कई प्रजातियों भी देखने को मिलती है यह झील अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। इस झील के पास श्री नाथ जी का मंदिर समूह भी स्थित है।

जयसमंद झील, उदयपुर: यह एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की कृत्रिम झील है जोकि दो पहाड़ियों के बीच ढेबर दर्रा को झील के रूप देकर बनाई गई है।

कायलाना झील, जोधपुर: यह झील एक तरह से प्रमुख पिकनिट स्पॉट है जोकि जैसलमेर रोड पर स्थित है।

फॉय सागर झील, अजमेर: इस झील को वर्ष 1892 में एक अंग्रेजी इंजीनियर द्वारा बनवाया गया था। उस समय लोगों को आपात समय में सहायता देने के लिए इस झील का निर्माण किया गया था।

जैत सागर झील, बूंदी: यह झील सर्दियों और मानसून में कमल के फूलों से भर जाती है और यह राजस्थान के तारागढ़ किले के पास मौजूद है।

Read Also...  उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों (मुख्यमंत्री) की सूची व् उनके कार्यकाल वर्ष और पार्टी दल

उदयसागर झील, उदयपुर: उदयपर से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस झील को महाराणा उदय सिंह द्वारा उदयसागर झील का निर्माण 1559 में करवाया गया था।

सांभर झील, जयपुर: देश की सबसे बड़ी खारे पानी की यह झील जयपुर से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

प्रकाशित की गई राजस्थान की प्रमुख जिलों के अलवा बड़ी झील (उदयपुर), अमर सागर झील (जैसलमेर), राजसमंद झील (राजसमंद), सिलीसेढ़ झील (अलवर), तालाब-ए-शाही (धौलपुर), पुष्कर झील (पुष्कर), पिछोला झील (उदयपुर) और नवल सागर झील (बूंदी) है।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *