Home / Government Scheme / PM Awas Yojana 2024 – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर; ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

PM Awas Yojana 2024 – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर; ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

0

पीएम मोदी घोषणा: प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 के तहत देश में 3 करोड़ घरों का निर्माण

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी ने भारत में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ शपथ ग्रहण और अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में देश की जनता के लिए दो अहम् फैसले लिए पहला “पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त” जारी की और दूसरा अहम् फैसला प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत देश में 3 करोड़ घर बनाने की योजना को मंजूरी दे दी है.

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने साल 2015 में “प्रधानमंत्री आवास योजना” शुरू की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेघर भारतीय लोगो को उनका खुदका घर उपलब्ध कराना. वर्ष 2015 के अंतरिम बजट में वित्त मंत्री द्वारा घोषणा की गई की सरकार अगले पांच वर्षो में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 करोड़ नए घर बनाएगी.

2024 प्रधानमंत्री आवास योजना 3 करोड़ घरों का निर्माण

पीएम मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में जनता के लिए आवासों की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए देश में 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घरों के निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की गई.

कितने गहरो का होगा निर्माण

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण में 2 करोड़ घर का निर्माण होगा. जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत एक करोड़ घरों का निर्माण होगा.

कैसे कर सकते है आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 फॉर्म के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के मध्य से जमा कर सकते है.

Read Also...  पीएम ई-बस योजना: 100 शहरों चलेंगी 10 हजार इलेक्ट्रिक बसें, ₹57,613 करोड़ रुपए होंगे खर्च

प्रधानमंत्री आवास योजना 2024: किस वेबसाइट पर करैं आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन 2024 के लिए PMAY की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर पीएम आवास योजना फॉर्म जमा किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कौन कर सकते है आवेदन ?

वे लोग जिनके पास खुद का रहने के लिए कोई आवास नहीं है वे ग्रामीण और शहरी गरीबो एवं कमजोर वर्गों के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकते है.

pmaymis.gov.in पर आवेदन कैसे करें

पीएम आवास योजना 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई- अगर आप PMAY के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो निचे ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरने और रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स को फॉलो करैं.

स्टेप 1: सबसे पहले PMAY की आधिकारिक वेबसाइट pmayis.gov.in पर लॉगइन करें

स्टेप 2: इसके बाद नागरिक मूल्यांकन (Citizen Assessment) के ऑप्शन को चुनें और इसके बाद For Slum dwellers या Benefit under other 3 ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपना आधार कार्ड नंबर एवं डिटेल एंटर करें और Check पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक दूसरा पेज रीडायरेक्ट होकर खुलेगा, जहां आपको अपनी सारी डिटेल्स सही-सही भरनी होगी।

स्टेप 5: डिटेल्स में अपना नाम, अपना कॉन्टैक्ट नंबर, अपनी अन्य पर्सनल डिटेल, एवं अपना बैंक अकाउंट डिटेल भरना होगा।

स्टेप 6: ऑनलाइन फॉर्म में सभी निजी डिटेल्स भरने के बाद स्क्रॉल डाउन करें और फिर Captch को सही भरे और एंटर करें। इसके बाद Save बटन पर क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

Read Also...  प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत करे छोटी रकम की सेविंग और पायें प्रतिमाह 3000 रुपए तक की पेंशन, जाने पात्रता

प्रधानमंत्री आवास योजना फॉर्म करेक्शन सुविधा

pmayis.gov.in पर यदि आपने अपनी कोई गलत जानकारी भर दी है तो अपनी प्रधानमंत्री आवास योजना एप्लीकेशन सुधार करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और आधार नंबर का इस्तेमाल करके फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना: जरूरी दस्तावेज

pmayis.gov.in ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं?

  • पहचान पत्र (Identity Proof) – पैन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस की ओरिजिनल और फोटोकॉपी
  • आवेदक अल्पसंख्यक समुदाय – इसका प्रमाण
  • राष्ट्रीयता का प्रमाण – पासपोर्ट दिया जा सकता है।
  • आय समूह प्रमाण पत्र
  • वेतन पर्चियां
  • आईटी रिटर्न विवरण
  • संपत्ति मूल्यांकन प्रमाणपत्र
  • बैंक विवरण और खाता विवरण
  • आवेदक के पास कोई ‘पक्का’ मकान नहीं है का प्रमाण
  • आवेदक योजना के अंतर्गत घर का निर्माण कर रहा है का प्रमाण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *