Home / Government Scheme / स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना; यूपी छात्र छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन और टेबलेट

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना; यूपी छात्र छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन और टेबलेट

0

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन

Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana in Hindi – उत्तर प्रदेश के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उनकी शिक्षा को सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना शुरू की गई है।

राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे मेधावी छात्र-छात्रा इस योजना के माध्यम से निशुल्क स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित प्राप्त कर सकते है। पूरे राज्य में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना को यूपी डीजी शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत राज्य के मेधावी छात्र छात्राओं को मुफ्त में स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

कौन उठा सकते है लाभ

वे छात्र जो स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल नर्सिंग आदि के विद्यार्थियों है वे इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। 

अगले 5 वर्षो स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे छात्रों को मुफ्त निशुल्क स्मार्टफोन डिवाइस का लाभ दिए जाएगा। 

सरकार द्वारा इस योजना के लक्ष्य प्राप्ति के लिए 3600 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है। 

25 लाख युवाओं को मिलेंगे मुफ्त स्मार्टफोन

उत्तर प्रदेश Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana के तहत राज्य में यूपी सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 25 लाख युवा छात्रों को फ्री स्मार्टफोन या टैबलेट वितरित किए जाने की सम्भावना है। 

Read Also...  दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का मकसद है अविद्युतीकृत गांवों को विद्युतीकरण करना, बिजली पाने के लिए कैसे करे आवेदन

पात्रता

  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होना अनिवार्य।
  • छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं डिप्लोमा में अध्यनरत होना अनिवार्य
  • आवेदक छात्र या छात्र की परिवार वार्षिक आय 2 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पूर्व किसी प्रकार की स्मार्टफोन या टैबलेट सम्बन्धी योजना का लाभ प्राप्त कर चुके छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यूपी मुफ्त स्मर्त्फोने के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर प्रदेश के छात्र स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ के लिए आपके उच्च शैक्षणिक संस्थानों और कॉलेजों द्वारा चयन प्रक्रिया होगी। UP के छात्रों को इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा यह पूरी तरह से निशुल्क है। यदि आपका इस योजना में नाम आता है तो आपको इसकी सूचना रजिस्टर मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दे दी जाएगी।

उद्देश्य

  • स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने हेतु निशुल्क स्मार्टफोन या टेबलेट उपलब्ध करना । 
  • युवाओं को इस योजना के माध्यम से तकनीकी रूप से सशक्त बनाना एवं कौशल विकास को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर प्रदान करना । 
  • युवाओं को शिक्षा के प्रति रूचि रखने के माध्यम से युवाओं को फ्री स्मार्टफोन या टैबलेट वितरित करना जिससे वह अपनी आगे की पढ़ाई ऑनलाइन कर सकेंगे। 
  • छात्रों को पढ़ाई में रूकावटों को दूर करना और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आदि।
Read Also...  दिल्ली मुख्यमंत्री मुफ्ट सीवर कनेक्शन योजना - ऑनलाइन आवेदन कर पाएं मुफ्त सीवर कनेक्शन , जानें पात्रता

3600 करोड़ रुपए की लागत

इस योजना के लिए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 3600 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी दी गई है। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना (Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana) का संचालन 5 साल तक किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *