Bihar Public Service Commission Examination Questions and Answers in Hindi
किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम जितना महत्वपूर्ण होता हैं, उतना ही महत्वपूर्ण हैं उस विषय की जानकारी जो आपके लक्ष्य को हासिल करने में मददगार हो. हमने यहाँ BPSC आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर प्रकाशित किए हैं, जोकि आगामी BPSC परीक्षा में आपके लिए मददगार साबित होंगी. यहाँ हमने बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा सम्बंधित सामान्य विज्ञान , राष्ट्रिय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहाँ की महत्वपूर्ण नदियाँ, भारत की राजव्यवस्था, आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात् बिहार की अर्थव्यवस्था में प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रिय आन्दोलन तथा इसमें बिहार का योगदान , सामान्य मानसिक योग्यता प्रश्न एवं उत्तर विभिन्न खंड/भाग के आधार पर प्रकाशित किए हैं. सभी प्रश्न एवं उत्तर BPSC की परीक्षा के लिए आपके लिए सहायक होंगे.
भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएँ
प्रश्न 1. विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया?
क. मौर्य
ख. नन्द
ग. गुप्त
घ. लिच्छवी
प्रश्न 2. कौटिल्य के अर्थशास्त्र में किस पहलु पर प्रकाश डाला गया हैं?
क. आर्थिक जीवन
ख. राजनितिक जीवन
ग. धार्मिक जीवन
घ. सामजिक जीवन
प्रश्न 3. विश्व का सबसे उंचा कहा जाने वाला ‘विश्व शान्ति स्तूप’ बिहार में कहाँ हैं?
क. वैशाली
ख. नालंदा
ग. राजगीर
घ. पटना
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस सुलतान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे?
क. बलबन
ख. अलाउदीन खिलजी
ग. मोहम्मद बिन तुगलक
घ. फिरोज तुगलक
प्रश्न 5. भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को कब फांसी दी गई ?
क. 23 मार्च , 1931 को
ख. 23 मार्च , 1932 को
ग. 23 मार्च , 1933 को
घ. 23 मार्च , 1934 को
प्रश्न 6. सर्वोदय शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
क. महात्मा गाँधी ने
ख. प. जे. एल. नेहरु ने
ग. विनोबा भावे ने
घ. जयप्रकाश नारायण ने
सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहाँ की महत्वपूर्ण नदियाँ
प्रश्न 7. शुष्क भूमि के लिए सर्वाधिक उचित फसल कौनसी हैं?
क. गन्ना
ख. जुट
ग. गेहूं
घ. मूंगफली
प्रश्न 8. किस राज्य की अन्य देशो से भोगोलिक सीमाएं नहीं जुडी हैं?
क. राजस्थान
ख. पंजाब
ग. बिहार
घ. हरियाणा
प्रश्न 9. बिहार एवं उत्तर प्रदेश राज्यों की संयुक्त सिंचाई परियोजना हैं-
क. दामोदर वैली परियोजना
ख. कोसी परियोजना
ग. सन बैरेज परियोजना
घ. गंडक परियोजना
प्रश्न 10. भारत की सर्वाधिक वर्षा मुख्यत: प्राप्त होती हैं-
क. उत्तर-पूर्वी मानसून
ख. वापस होती मानसून
ग. दक्षिण-पूर्वी मानसून
घ. संवाह्निक वर्षा से
Mujhe bahut acha laga es tarah se question reply karate rahe .Thank you
Bahut sundar mujhe laga is tarah ka question answer bhejte rakhiye