Current Affairs – 09 April 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
9th April 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
9th अप्रैल 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 9th अप्रैल 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 9th अप्रैल 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
प्रश्न 1. इनमे से किसने डाक घर के खातों को आईपीपीबी अकाउंट से जोड़ने की अनुमति दे दी है?
क. केंद्र सरकार
ख. आरबीआई
ग. वित्त मंत्रालय
घ. राज्य सरकार
संछिप्त में जरूर पढ़े: समाचार एजेंसी पीटीआई के द्वारा पता चला है की डाक घर के खातों को आईपीपीबी अकाउंट से जोड़ने के लिए वित्त मंत्रालय ने अनुमति दे दी है. ऐसा होने पर उपभोक्ता पोस्ट ऑफिस के खाते से किसी भी बैंक अकाउंट में पैसे आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे.
प्रश्न 2. इनमे से किस बैंक ने लेटर ऑफ गारंटी सिस्टम में बदलाव किया है?
क. आरबीआई
ख. पीएनबी
ग. यस बैंक
घ. केनरा बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में पंजाब नैशनल बैंक में हुए 13,000 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद अब बैंक लेटर ऑफ गारंटी भेजने पर बैंक एक्सट्रा अलर्ट हो गया है. बैंक ने सभी बैंकों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि उसके द्वारा भेजे गए लेटर ऑफ गारंटी को वह भी अपने लेवल पर ब्रांच के जरिए क्रॉस चेक जरूर करें.
प्रश्न 3. टाटा केमिकल्स कंपनी एलायड सिलिका का अधिग्रहण कितने करोड़ रुपये में करेगी?
क. 200 करोड़
ख. 250 करोड़
ग. 145 करोड़
घ. 123 करोड़
संछिप्त में जरूर पढ़े: सिलिका का कारोबार करने वाली एलायड सिलिका का टाटा केमिकल्स ने 123 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है. कंपनी ने कहा कि इस सौदे को पूरा होने में 3 महीनों की संभावना है और इसमें तमिलनाडु स्थित एलायड सिलिका का विनिर्माण संयंत्र शामिल है जहां शीघ्र घुलने योग्य सिलिका का उत्पादन किया जाएगा.
प्रश्न 4. वैज्ञानिकों ने नासा की किस दूरबीन से पहली बार सबसे पुराने तारों के समूह की दूरी को सटीक नापा है?
क. हबल अंतरिक्ष दूरबीन
ख. विजय अंतरिक्ष दूरबीन
ग. दुरीपर अंतरिक्ष दूरबीन
घ. हीलियम अंतरिक्ष दूरबीन
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में नासा के वैज्ञानिकों ने हबल अंतरिक्ष दूरबीन से पहली बार सबसे पुराने तारों के समूह की दूरी को सटीक नापा है. तारों के समूह की सटीक दूरी का पता चलने से ब्रह्मांड की उम्र का अंदाजा हो सकता है. इससे खगोल वैज्ञानिकों को तारों के क्रमिक विकास के प्रारूपों में सुधार करने में मदद मिलेगी.
प्रश्न 5. ब्रेन डेड मामलों पर दिशानिर्देश जारी करने वाला कौन सा पहला राज्य बन गया है?
क. दिल्ली
ख. केरल
ग. पंजाब
घ. हरियाणा
संछिप्त में जरूर पढ़े: केरल ब्रेन डेड मामलों पर फैसला लेने के लिए मानक दिशानिर्देश यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर अपनाने वाला भारत देश का पहला राज्य बन गया है.
प्रश्न 6. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के 5वें दिन किस खिलाडी ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर रिकॉर्ड बनाया है?
क. गगन नारंग
ख. आकाश नारंग
ग. जीतू राय
घ. विवेक शर्मा
संछिप्त में जरूर पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के 5वें दिन शूटिंग में जीतू राय ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है. साथ ही शूटिंग के अलावा वेटलिफ्टर प्रदीप सिंह ने सिल्वर जीता है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत के अब तक 17 मेडल हो चुके हैं.
प्रश्न 7. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के वीमेंस में कितने मीटर एयर राइफल शूटिंग में मेहुली घोष को सिल्वर और अपूर्वी चंदेला को ब्रोंज मेडल जीता है?
क. 20 मीटर
ख. 30 मीटर
ग. 10 मीटर
घ. 40 मीटर
संछिप्त में जरूर पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारतीय निशानेबाजों का अब तक अच्छा पर्दार्सन रहा है. पुरुष वर्ग में जीतू राय और ओम मिथरवाल ने मेडल जीते है. महिला वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में मेहुली घोष ने सिल्वर और अपूर्वी चंदेला ने ब्रोंज मेडल जीता है.
प्रश्न 8. इनमे से कौन सा खिलाडी टी-20 क्रिकेट में 9000+ रन बनाने वाले दूसरे नंबर का खिलाड़ी बन गया है?
क. ब्रैंडन मैक्कलम
ख. क्रिस गैल
ग. सुरेश रैना
घ. के.एल.राहुल
संछिप्त में जरूर पढ़े: आईपीएल-11 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कलम टी-20 क्रिकेट में 9000+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए है. टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विंडीज़ के बल्लेबाज़ क्रिस गेल 11,068 रनों के साथ शीर्ष पर मौजूद हैं.
प्रश्न 9. भारतीय महिला टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में पहली बार किस खेल में स्वर्ण पदक जीता है?
क. निशानेबाजी
ख. स्वीमिग
ग. टेबल टेनिस
घ. वेटलिफ्टिंग
संछिप्त में जरूर पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में पहली बार भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में सिंगापुर को 3-1 से हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है. भारत के लिए मनिका बत्रा ने दो सिंगल्स जबकि मौमा दास और मधुरिका पाटकर ने डबल्स मुकाबले में जीत हासिल की.
प्रश्न 10. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद किस देश ने हाल ही में पहली बार नौसैन्य दल सक्रिय किया है?
क. अमेरिका
ख. रूस
ग. जापान
घ. ऑस्ट्रेलिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार जापान ने जापानी द्वीप कब्ज़ा रहे घुसपैठियों से मुकाबले के लिए अपनी नौसैन्य टुकड़ी सक्रिय कर दी है. जापान ने यह कदम चीन द्वारा उसका 2018 का रक्षा बजट बढ़ाकर करीब 11,360 अरब रुपये किए जाने के बाद उठाया है.