Home / Samanya Gyan / भारत में खाद्यान्न उत्पादन : महत्वपूर्ण बिंदु एक दृष्टि में – Food production in India in Hindi

भारत में खाद्यान्न उत्पादन : महत्वपूर्ण बिंदु एक दृष्टि में – Food production in India in Hindi

0

Here you will find complete information about Food production in India in Hindi and One Line


खाद्यान्न उत्पादन में गेहूं, चावल व् मोटे अनाजों के अतिरिक्त दालों का उत्पादन शामिल किया जाता है.
भारत में मुख्य खाद्य फसल चावल है.

भारत में खाद्यान्नो का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है, पंजाब व् मध्य प्रदेश का इस मामले में क्रमश: दूसरा व् तीसरा स्थान है.

चावल का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य प. बंगाल है, जबकि प्रति हेक्टेयर चावल उत्पादन में पंजाब अग्रणी है .

गेहूं का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, किन्तु गेहूं की प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक उत्पादकता पंजाब में है.

मक्का का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य आन्ध्र प्रदेश (तेलंगाना सहित) है, जबकि प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक उत्पादकता तमिलनाडु में है.

मूंगफली का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य गुजरात है तथा प्रति हेक्टेयर उत्पादकता के मामले में भी गुजरात का ही प्रथम स्थान है.

सोयाबीन का सर्वाधिक उत्पादन मध्य प्रदेश में होता है, किन्तु प्रति हेक्टेयर उत्पादकता आन्ध्र प्रदेश में सर्वाधिक है.

कपास का सर्वाधिक उत्पादन गुजरात में होता है, जबकि प्रति हेक्टेयर उत्पादकता पंजाब में सर्वाधिक है.

मूंगफली का सर्वाधिक उत्पादन गुजरात में होता है तथा प्रति हेक्टेयर उत्पादकता में भी यही राज्य अग्रणी है.

गन्ना का सर्वाहिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है, किन्तु प्रति हेक्टेयर उत्पादकता पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक है (चीनी के उत्पादन के मामले में पहला स्थान महाराष्ट्र का है.).

सरसों का सर्वाधिक उत्पादन राजस्थान में होता है, किन्तु प्रति हेक्टेयर उत्पादकता गुजरात में सर्वाधिक है.

विश्व में गेहूं उत्पादन के मामले में पहले तीन राष्ट्र, क्रमश : चीन, भारत व् अमिरिका है.

Read Also...  देशों के राष्ट्रीय पशुओं की सूची देखें - List of National Animals Countries in Hindi

चावल का सर्वाधिक उत्पादन करने वाले पहले दो राष्ट्र क्रमश: चीन व् भारत है, जबकि तीसरा स्थान इंडोनेशिया का है.

कृषिगत उपजों के अधिकतम उत्पादन वाले राज्य
चावल पश्चिम बंगाल
गेहूं उत्तर प्रदेश
मक्का आंध्र प्रदेश
मोटा अनाज महाराष्ट्र
दालें मध्य प्रदेश
कुल खाद्यान्न उत्तर प्रदेश
मूंगफली गुजरात
सरसों राजस्थान
सोयाबीन मध्यप्रदेश
सनफ्लॉवर कर्णाटक
समस्त तिलहन राजस्थान
गन्ना उत्तर प्रदेश
कपास गुजरात
जुट/मेस्ता पश्चिम बंगाल
प्याज महाराष्ट्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *