Current Affairs

14 सितंबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 14 September 2018 Current Affairs in Hindi

14 September 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 14 सितंबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 14 September 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


14 सितंबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. भारत के किस राज्य ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों में से 12 पुरस्कार अपने नाम किये है?
क. दिल्ली
ख. केरल
ग. गुजरात
घ. उत्तर प्रदेश

Show Answer
उत्तर: घ. उत्तर प्रदेश - केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों में से उत्तर प्रदेश राज्य ने 12 पुरस्कार अपने नाम किये है. पीएम आवास योजना में बेहतर कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेंद्र सिंह को पहला पुरस्कार मिला है.

प्रश्‍न 2. किसानों को उनकी उपज सही मूल्य दिलाने के लिए किसने एक नई योजना “प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान” को मंजूरी दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. नीति आयोग
ग. केन्द्रीय मंत्रिमंडल
घ. निर्वाचन आयोग

Show Answer
उत्तर: ग. केन्द्रीय मंत्रिमंडल - केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने देश के किसानों को उनकी उपज सही मूल्य दिलाने के लिए एक नई योजना "प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान" को मंजूरी दे दी है. इस योजना की घोषणा इस वर्ष के केन्द्रीय बजट में की गयी थी.

प्रश्‍न 3. 16 सितंबर से 29 सितंबर 2018 तक भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य ‘युद्ध अभ्यास 2018’ को किस राज्य में आयोजित किया गया है?
क. टेक्सास
ख. वाशिंगटन डी.सी
ग. दिल्ली
घ. उत्तरखंड

Show Answer
उत्तर: घ. उत्तरखंड - भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य ‘युद्ध अभ्यास 2018’ 16 सितंबर से 29 सितंबर 2018 तक भारत के उत्तरखंड में आयोजित किया गया है. यह देशो के बीच 14 वां संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा.

प्रश्‍न 4. 13 सितंबर 2018 को इस्‍पात मंत्रालय द्वारा पहली बार द्वितीयक इस्‍पात क्षेत्र को पुरस्‍कार प्रदान करने की घोषणा की है, यह पुरस्कार किस शहर में आयोजित समारोह में दिए गए है?
क. हैदराबाद
ख. पुणे
ग. अहमदाबाद
घ. नई दिल्ली

Show Answer
उत्तर: घ. नई दिल्ली - 13 सितंबर 2018 को नई दिल्ली में आयोजित किये गए समारोह में इस्‍पात मंत्रालय द्वारा पहली बार द्वितीयक इस्‍पात क्षेत्र को पुरस्‍कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है, द्वितीयक इस्‍पात क्षेत्र को प्रोत्‍साहित करने के लिए इन पुरस्‍कारों का शुभारंभ किया गया है.

प्रश्‍न 5. सरकार ने सेरिडॉन, डिकोल्ड, विक्स एक्शन 500, कोरेक्स समेत कितनी दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है?
क. 328 दवाओं
ख. 520 दवाओं
ग. 65 दवाओं
घ. 156 दवाओं

Show Answer
उत्तर: क. 328 दवाओं - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में सेरिडॉन, डिकोल्ड, विक्स एक्शन 500, कोरेक्स समेत 328 दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है. सरकार ने जिन दवाओं पर रोक लगायी है, लोग उन दवाओं को मेडिकल शॉप से बिना पर्चे के खरीद लेते हैं.

प्रश्‍न 6. खिड़की मस्जिद परिसर से भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने 254 तांबे के मध्यकालीन सिक्को का खजाना खोजा है, भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण किस मंत्रालय के अधीन कार्यरत है?
क. निति आयोग
ख. रेल मंत्रालय
ग. संस्कृति मंत्रालय
घ. लोकसभा

Show Answer
उत्तर: ग. संस्कृति मंत्रालय - भारत के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण ने खिड़की मस्जिद परिसर से 254 तांबे के मध्यकालीन सिक्को का खजाना खोजा है. इस खिड़की मस्जिद का निर्माण फिरोज शाह तुगलक के प्रधानमंत्री खान-ए-जहान जुनान शाह ने करवाया था.

प्रश्‍न 7. इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कौन सा गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड को तोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने तीसरा गेंदबाज बन गया है?
क. स्टुअर्ट ब्रॉड
ख. जेम्स एंडरसन
ग. कोरी एंडरसन
घ. एलोन फिलिप्स

Show Answer
उत्तर: ख. जेम्स एंडरसन - ग्लेन मैक्ग्रा का रिकॉर्ड को तोड़कर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने तीसरे गेंदबाज बन गए है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 564 विकेट पुरे कर लिए है. दुसरे नंबर पर भारत के अनिल कुंबले है.

प्रश्‍न 8. पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से सन्यास लेने का फैसला किया है, उन्हें वर्ष 2012 में भारत सरकार ने किस पुरस्कार से सम्मानित किया था?
क. पदमश्री
ख. खेल रतन
ग. भारत रतन
घ. अर्जुन पुरस्कार

Show Answer
उत्तर: घ. अर्जुन पुरस्कार - वर्ष 2012 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किये गए पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से सन्यास लेने का फैसला किया है. वे पिछले 12 साल से हॉकी खेल रहे है.

प्रश्‍न 9. इनमे से किस देश के सुप्रीम कोर्ट में पहली बार दो ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी?
क. भारत
ख. अमेरिका
ग. जापान
घ. पाकिस्तान

Show Answer
उत्तर: घ. पाकिस्तान - इतिहास में पहली बार पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में दो ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी. पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश साकिब निसार ने कहा है की मुस्लिम बहुल इस देश में ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के लिए इस समुदाय के दो लोगों को सर्वोच्च अदालत में नौकरी दी जाएगी.

प्रश्‍न 10. रूस के राष्ट्रपति ने किस देश के प्रधानमंत्री के समक्ष 7 दशक से प्रशांत महासागर में स्थित कुछ द्वीपों को लेकर चल रहे विवाद पर हाल ही में शांति समझौते की पेशकश की है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. चीन
घ. ऑस्ट्रेलिया

Show Answer
उत्तर: ख. जापान - रूस के राष्ट्रपति ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के समक्ष 7 दशक से प्रशांत महासागर में स्थित कुछ द्वीपों को लेकर चल रहे विवाद पर हाल ही में शांति समझौते की पेशकश की है. द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त होने के बाद भी दोनों देशो की बीच इस विवाद को लेकर शत्रुता पूरी तरह खत्म नहीं हुई थी.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *