Home / Samanya Gyan / साल में दो बार Mother’s Day मनाने का कारण और इतिहास हिन्दी में

साल में दो बार Mother’s Day मनाने का कारण और इतिहास हिन्दी में

0

Mother’s Day – मदर्स डे मई महीने में दुसरे रविवार को मनाया जाता है. यह दिन विशेष है सभी माताओं के लिए उनके अनगिनत बलिदानों और अटूट समर्थन के लिए. मदर्स डे वह दिन है जब हम अपनी माता को उनके परिवार सम्बन्धी संघर्षो, जैसे हमारी देखभाल, ग्रह कार्य, बच्चो का लालन-पोषण एवं अनेक बलिदान के लिए आभार, प्रेम और प्रशंसा व्यक्त करते है.

Mother’s Day 2024 तारीख

इस वर्ष मातृ दिवस मई माह के दुसरे रविवार 12 मई को मनाया गया है। भारत के अलावा मई के दूसरे रविवार को अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है।

साल में दो बार मनाया जाता है मदर्स डे

कुछ देशो में मातृ दिवस मई के दुसरे रविवार को मनाया जाता है परन्तु कुछ ऐसे भी देश है जहां पर मदर्स डे ईस्टर संडे से तीन सप्ताह पहले मनाया जाता है। उदाहरण के लिए, भारत, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका यह देश है जहाँ पर मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाते हैं, जबकि यूनाइटेड किंगडम, कोस्टा रिका, जॉर्जिया, समोआ और थाईलैंड में मदर्स डे ईस्टर संडे से तीन सप्ताह पहले मनाया जाता है।

इतिहास और क्यों मनाया जाता है Mother’s Day?

मदर्स डे प्राचीन यूनानी सभ्यता में देवताओं की माता, देवी रिया के सम्मान से जुड़ा है। दूसरी ओर, मदर्स डे की शुरुआत का श्रेय जूलिया वार्ड होवे और अन्ना जार्विस को जाता है, इन्होने इस अमेरिकी परंपरा की नींव रखने में अहम् किरदार निभाया था। वर्ष 1870 में जूलिया वार्ड होवे ने मदर्स डे को हरवर्ष मनाए जाने का आह्वान किया।

Read Also...  List of 65th Ramon Magsaysay Awards 2023 Winners

इसके अलावा कुछ ऐसी भी बातें है जिसमे जूलियट कैलहॉन ब्लेकली ने वर्ष 1800 के दशक में एल्बियन, मिशिगन में मां दिवस की शुरुआत की थी और उनके बच्चो ने उनकी मूर्ति को सम्मान देते हुए हरवर्ष इस दिन को अवकाश के रूप में मनाया और व्यक्तियों को इस दिन को अपनी माताओं का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

साल 1908 में एक अमेरिकी कार्यकर्ता अन्ना जार्विस अपनी माता के सम्मान के लिए एक स्मारक सेवा आयोजित की थी। जिसमे एक बड़ी भीड़ के रूप में काफी व्यक्ति शामिल थे जिसके बाद एक मां के बलिदानों को स्वीकार करने के दिन के रूप में यह दिवस मनाया जाने लगा।

मदर्स डे पर विशेष

मातृ दिवस समाज में अपनी और बूढी माताओं को उनके अमूल्य और अनगिनत योगदान के लिए सम्मान देने और स्मरण करने का एक विशेष अवसर है। यह दिन सभी माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी समय है, जो अपने परिवारों की हर ख़ुशी एवं खुशहाली के लिए हमेशा अहम् भूमिका निभाती है। मदर्स डे पर अपनी माता को सम्मान देने के लिए उन्हें उपहार, मदर्स डे शुभकामनायें, कोट्स, शायरी एवं ग्रीटिंग दे सकते है, यह दिन अपनी मां के साथ समय बिताने का है और उनसे बातें करने का है.

लबों पर उसके कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक माँ है जो मुझसे खफा नहीं होती।
Happy Mother’s Day!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *