World Earth Day – विश्व पृथ्वी दिवस, प्रमुख स्लोगन और धरती की सुरक्षा कैसे?
- Gk Section
- Posted on
World Earth Day in Hindi – विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इसका इतिहास, थीम, प्रमुख स्लोगन और धरती की सुरक्षा कैसे?
World Earth Day in Hindi: दुनिया भर के देश हर वर्ष 22 अप्रैल को ‘अर्थ डे‘ या ‘पृथ्वी दिवस‘ मनाते हैं. पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. भारत सहित लगभग 195 देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं. पृथ्वी के महत्व को समझते हुए और इसके सरक्षण के लिए पूरे विश्व के लोगों ने एक दिन का चुनाव किया, जिसे अब ‘पृथ्वी दिवस’ के नाम से जानते हैं.
वर्ल्ड अर्थ डे 2024 थीम
हर वर्ष अलग-अलग थीम के आधार पर पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. साल 2024 में इसकी थीम है-प्लैनेट वर्सेस प्लास्टिक (Planet vs Plastic). इसमें मुख्य बिन्दु है सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और उसके ऑप्शंस की तलाश पर जोर देना है.
अर्थ डे 2023 की थीम
वर्ष 2023 के ‘पृथ्वी दिवस’ की थीम है-“इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट” (Invest in Our Planet). मतलब हमारे ग्रह में निवेश करें इसके साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस का 53वाँ आयोजन हुआ. इसमें मुख्य बिन्दु है पर्यावरण संरक्षण के लिए मौजूद चुनौतियों को जानकर उन्हें खत्म करने के उपायों पर विचार-विमर्श करना है.
अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य
22 अप्रैल को मनाए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस (World Earth Day) का मुख्य उद्देश्य लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि इस ग्रह को नुकसान पहुँचाने वाली मानव गतिविधियों को कम किया जा सके.
पृथ्वी दिवस पर प्रमुख स्लोगन
- जीवन को हमें बचाना है पृथ्वी को हरा बनाना है.
- कटते वृक्ष उजड़ते वन मौत को है आमंत्रण.
- जन-जन से यह कहना है वृक्ष धरा का गहना है.
- धरा नहीं होगी तो सब धरा रह जाएगा.
- मत करो धरती पर तुम सब अत्याचार क्योंकि यही तो है हमारी सांसों का आधार.
22 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?
वर्ष 1969 में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने पहली बार यूनेस्को सम्मेलन में अर्थ डे का विचार रखा था। शुरुआत में इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पृथ्वी पर शांति बनाए रखना और उसका सम्मान करना था। इसके बाद 22 अप्रैल, 1970 में पहली बार पृथ्वी दिवस अमेरिका देश में मनाया गया। और वर्ष 1990 में डेनिस हेस ने विश्व स्तर पर इस दिन को मनाए जाने की योजना बनाई।
धरती को बचाने के लिए क्या करना होगा
पृथ्वी के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है. इसे बचाने के लिए हमें पेड़- पौधे लगाने का संकल्प लेना होगा. ऐसा करने से हरियाली के साथ ही ऑक्सीजन भी मिलेगी. पेड़ मिट्टी को काटने से भी रोकते हैं. इसलिए हमें पौधरोपण करना होगा और इसके लिए लोगों को जागरूक भी करना होगा.
पूरी दुनिया में आज बढ़ती वाहनों की संख्या और हवाई जहाजों की माँग से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है. वाहनों एवं हवाई जहाजों से निकलने वाला धुँआ वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण बन रहा है. अगर ज्यादा दूर न जाना हो तो साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर साइकिल न चलाएं तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.
कूड़े-कचरे का उचित प्रबंधन करना होगा. रीसाइक्लिंग नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं, जो वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण का कारण बनते हैं. ऐसे में हमें कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा.
Read Also: Earth Day Gk Questions in Hindi