Home / Current Affairs Hindi / Waqf Bill 2025: वक्फ विधेयक दोनों सदनों में हुआ पास संसद की मुहर

Waqf Bill 2025: वक्फ विधेयक दोनों सदनों में हुआ पास संसद की मुहर

0
lok sabha passes waqf bill

lok sabha passes waqf bill

Waqf Bill- वक्फ संशोधन विधेयक 2025 संसद की मुहर, जानिए कितने वोटों से पारित होगा बिल?

Waqf Bill– वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लोकसभा से कड़े विरोध के बाद पारित कर लिया गया है. बता दें कि अब यह विधेयक राज्य सभा में पास होना है. इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तगड़ी बहस शुरू हो गई है.

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस बिल को लेकर तगड़ी बहस छिड़ गई है. बता दें कि लोकसभा में यह बिल बहुमत के साथ पास हो गया है, लेकिन अभी राज्यसभा में पास होना बाकी है. हालांकि राज्यसभा से भी इस बिल को लगभग पास माना जा रहा है. दरअसल लोकसभा में इस बिल को लेकर देर रात तक बहस हुई और जब मतदान शुरू हुआ तो फैसला सत्ता पक्ष के हक में आया. इसी तरह अब राज्यसभा में भी वोटिंग शुरू होगी. अगर राज्यसभा में भी यह विधेयक पास हो जाता है, तो फिर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा.

राज्यसभा में विधेयक पास के लिए चाहिए इतने वोट

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के लोकसभा में पास होने के बाद अब इसे राज्यसभा में पेश किया जा रहा है. जहां बहुमत के बाद इसे राज्यसभा से भी पारित कर दिया जाएगा. बता दें कि राज्यसभा में कुल सांसदों की संख्या 236 है. सत्ता पक्ष को इस विधेयक को पास कराने के लिए कुल 119 सांसदों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. वहीं मनोनीत और निर्दलीय सदस्यों को मिलाकर एनडीए के पास 125 सांसद है. राज्यसभा में विपक्षी दलों की संख्या 95 है. ऐसे में यह बिल लगभग पास माना जा रहा है. हालांकि वोटिंग पूरी होने के बाद ही इसे आधिकारिक पास होने की घोषणा की जा सकेगी.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 21 September 2017 for SSC Exam

लोकसभा में विधेयक के पक्ष में पड़े 288 वोट

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर करीब 12-13 घंटे की बहस छिड़ी. बता दें लोकसभा में रात 2 बजे विधेयक को लेकर वोटिंग हुई. जहां इस वोटिंग में विधेयक के पक्ष में 288 सांसदों ने मतदान किया. वहीं इस विधेयक के विरोध में कुल 232 सांसदों ने मतदान किया. जानकारी के लिए बता दें कि विधेयक को लेकर हुई वोटिंग में कुल 520 सांसदों ने भाग लिया था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *