GkSection

जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स हिंदी में

UPSC Questions in Hindi – यूपीएससी सवाल और जबाव – UPSC Exam Quiz

UPSC Questions in Hindi: यूपीएससी (UPSC) प्रत्येक वर्ष हजारो की संख्या में आवेदकों के लिए भर्तियाँ अपने विभिन्न विभागों में निकलता है। और इस नोकरी परीक्षा के लिए भारत से लाखो प्रत्याशी आवेदन करते है। परन्तु कुछ ऐसे ही उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी (UPSC) द्वारा किया जाता है, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत अच्छी तरह से अभ्यास किया हो।

यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार के लिए जनरल नॉलेज (Hindi GK) एक मुख्य विषय है। यूपीएससी सिविल सेवा IAS, IFS, IPS और अन्य परीक्षा में जीके के प्रश्न (UPSC GK Questions in Hindi) अक्सर पूछे जाते है, सभी यूपीएससी के जीके के सवाल अधिकतर बीते वर्ष या वर्तमान के कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते है.

upsc-gksection

UPSC सामान्य ज्ञान | यूपीएससी प्रश्न और उत्तर | Upsc General Knowledge Question

यदि आप यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में प्रवेश करने के लिए इच्छुक है, और यूपीएससी जीके सवाल और जबाव (UPSC GK Question Answer Hindi) की तैयारी करना चाहते है। तो यहाँ हमने यूपीएससी सामान्य ज्ञान (UPSC General Knowledge) के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में प्रकशित किए है।

प्रश्‍न 1. इन्दिरा गाँधी सेन्टर फॉर एटॉमिक रिसर्च कहाँ स्थित है?

  1. तमिलनाडु
  2. केरल
  3. दिल्ली
  4. हरियाणा

उत्तर: तमिलनाडु, कलपक्कम – इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) भारत के प्रमुख परमाणु अनुसंधान केन्द्रों में एक है. इन्दिरा गाँधी सेन्टर फॉर एटॉमिक रिसर्च तमिलनाडु, कलपक्कम में स्थित है.

प्रश्‍न 2. इनमे से कौन महाभारत के रचयिता हैं?

  1. वाल्मीकि
  2. तुलसीदास
  3. वेदव्यास
  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: वेदव्यास – ऋषि कृष्ण द्वेपायन वेदव्यास महाभारत ग्रंथ के रचयिता थे. वेदव्यास महाभारत के रचयिता ही नहीं, बल्कि उन घटनाओं के साक्षी भी रहे हैं. वेदव्यास ने अट्ठाईस बार वेदों का विभाजन किया गया और अट्ठारह पुराणों की भी रचना की है.

प्रश्‍न 3. इनमे से कौन 2015 की फेमिना मिस इंडिया विजेता हैं?

  1. अदिति आर्या
  2. ऐश्वारिया राय
  3. कटरीना कैफ
  4. सुष्मिता सेन

उत्तर: अदिति आर्या – दिल्ली यूनिवर्सिटी की अदिति आर्या 2015 की फेमिना मिस इंडिया विजेता हैं. अदिति आर्य एक भारतीय मॉडल, अनुसंधान विश्लेषक, और सौंदर्य प्रतियोगिता शीर्षक धारक हैं.

प्रश्‍न 4. यूरोपियन यूनियन के सदस्यों की संख्या कितनी होती है?

  1. 20
  2. 19
  3. 35
  4. 28

उत्तर: 28 – यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है. जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है.

प्रश्‍न 5. इनमे से किस नदी पर“सरदार सरोवर बाँध” बनाया गया है?

  1. गंगा
  2. यमुना
  3. नर्मदा
  4. ब्रहाम्पुत्र

उत्तर: नर्मदा – सरदार सरोवर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है. यह नर्मदा नदी पर बना 800 मीटर ऊँचा है. नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 बांधों में सरदार सरोवर और महेश्वर दो सबसे बड़ी बांध परियोजनाएं हैं.

प्रश्‍न 6. यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

  1. लंदन
  2. चीन
  3. मुंबई
  4. पेरिस

उत्तर: पेरिस – यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन का लघुरूप है. यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में स्थित है. यूनेस्को के 195 सदस्य देश हैं और सात सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं

प्रश्‍न 7. इनमे से कौन 2014 की मिस वर्ल्ड है?

  1. रोलेने स्ट्राउस
  2. सुष्मिता सेन
  3. ऐश्वारिया राय
  4. कटरीना कैफ

उत्तर: रोलेने स्ट्राउस – रोलेने स्ट्राउस दक्षिण अफ्रीका की एक मॉडल है. रोलेने स्ट्राउस ने 2014 की मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता है.

प्रश्‍न 8. SEBI की फुल फॉर्म क्या है?

  1. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
  2. भारतीय पैसा और विनिमय बोर्ड
  3. भारतीय प्रतिभूति बोर्ड
  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है। इसकी स्थापना सेबी अधिनियम 1992 के तहत 12 अप्रैल 1992 में हुई थी. सेबी का मुख्यालय मुंबई में बांद्रा कुर्ला परिसर के व्यावसायिक जिले में हैं.

प्रश्‍न 9. 2014 की मिस वर्ल्ड रोलेन स्ट्रॉस किस देश की निवासी हैं?

  1. अमेरिका
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. फ्रांस
  4. जापान

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका – रोलेने स्ट्राउस दक्षिण अफ्रीका की एक मॉडल है. रोलेने स्ट्राउस ने 2014 की मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता है.

प्रश्‍न 10. इनमे से किस शहर को ‘गुलाबी शहर’ के नाम से जाना जाता है?

  1. कोलकाता
  2. नई दिल्ली
  3. जयपुर
  4. बंगलोर

उत्तर: जयपुर – जयपुर जिसे गुलाबी नगर के नाम से भी जाना जाता है वह राजस्थान राज्य की राजधानी है. इस शहर की स्थापना 1728 में आमेर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने की थी. जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है.

Read Also: SSC Questions in Hindi