February 2024 current affairs questions with answer in hindi - gksection

24 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

24 February 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘24 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स’ के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे (Current Affairs Questions and Answers in Hindi) प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘24 February 2024 Current Affairs hindi‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं।

निम्न में से किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 की उम्र में निधन हो गया है?
क. केरल
ख. कर्णाटक
ग. पंजाब
घ. महाराष्ट्र
उत्तर: महाराष्ट्र – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली है.

शहबाज शरीफ किस देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे?
क. जापान
ख. चीन
ग. सऊदी अरब
घ. पाकिस्तान
उत्तर: पाकिस्तान – पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-N) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधान मंत्री की भूमिका संभालने के लिए तैयार हैं. शहबाज शरीफ 2022 से 2023 तक प्रधानमंत्री रहे जबकि आसिफ जरदारी 2008 से 2013 तक देश के राष्ट्रपति रहे.

निम्न में से कौन सा देश चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत के बाद दूसरा देश बन गया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अमेरिका
उत्तर: अमेरिका – अमेरिका की ह्यूस्टन बेस्ड प्राइवेट कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स का लैंडर ओडिसियस चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड हो गया है। इसे 15 फरवरी 2024 को लॉन्च किया गया था. अमेरिकी कंपनी स्पेसक्राफ्ट ने इतिहास रचा, भारत के चंद्रयान-3 के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश बना.

Read Also...  28 मार्च 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) - राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में कितने % FDI को मंजूरी दी है?
क. 25%
ख. 50%
ग. 75%
घ. 100%
उत्तर: 100% – केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत नीति उपग्रहों, जमीनी खंडों और उपयोगकर्ता खंडों के लिए घटकों और प्रणालियों या उप-प्रणालियों के निर्माण में 100% FDI सुनिश्चित करती है. लॉन्च वाहनों और संबंधित प्रणालियों के विकास और अंतरिक्ष यान को लॉन्च करने और प्राप्त करने के लिए स्पेसपोर्ट के निर्माण के लिए, स्वचालित मार्ग के तहत FDI 49 प्रतिशत तय किया गया है.

जापान की सरकार ने भारत के साथ कितने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और नवाचार प्रोत्साहन परियोजनाओं के विकास के लिए 12,800 करोड़ रुपये का ऋण देने की मंजूरी दी है?
क. 3
ख. 5
ग. 7
घ. 9
उत्तर: 9 – जापान की सरकार ने भारत के 9 महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और नवाचार प्रोत्साहन परियोजनाओं के विकास के लिए 12,800 करोड़ रुपये का ऋण देने की मंजूरी दी है. जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *