हिंदी में कारगिल युद्द पर महत्वपूर्ण तथ्य

इस लेख में जीकेसेक्शन टीम ने मई-जुलाई 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया कारगिल युद्ध यानी ऑपरेशन विजय के बारे में बेहद महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान तथ्य एवं जानकारी प्रकाशित की है जिसे पढने के बाद आपको भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त होगी.

Kargil War samanya gyan and important facts in Hindi

ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाने वाला कारगिल युद्ध दो पड़ोसी देश भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ा गया था|

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ कारगिल युद्ध मई और जुलाई 1999 के बीच हुआ था|

कारगिल युद्ध कश्मीर के करगिल जिले में हुआ था|

कारगिल युद्ध में उस समय पाकिस्तान के साथ कश्मीरी उग्रवादियों ने नियंत्रण रेखा (लाइन ऑफ कंट्रोल) का उल्लंघन कर भारत की जमीन पर अपना कब्जा कायम करने की कोशिश की थी|

इस युद्ध में करीब 30,000 भारतीय सैनिक और करीब 5,000 घुसपैठिए शामिल थे।

इस युद्ध में भारतीय देश की ताकतवर सेना और हवाईसेना ने उन जगहों पर हमला किया जिस स्थान पर पकिस्तान अपना कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा था|

इस युद्ध में दोनों देश की सेनाओं को बेहद मुश्किल और कठिनाइयो का सामना करना पढ़ा था|

यह युद्ध जमीन से काफी अधिक उंचाई वाले इलाके पर लड़ा गया था|

दोनों पड़ोसी देशो के बीच लड़ा गया यह युद्ध पहला सशस्त्र संघर्ष था जोकि परमाणु बम बनाने के बाद हुआ था|

उस समय पाकिस्तान में नवाज़ शरीफ़ की सरकार थी परन्तु युद्ध परिणाम के मुताबिक़ इनकी सरकार को हटा दिया गया और परवेज़ मुशर्रफ़ को पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनाया गया|

Read Also...  Do You Know?

भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ा और विजय हासिल की जिसके कारण भारत देश में देशप्रेम आर देश के प्रति जोश देखने को मिला था|

इस युद्ध के बाद भारत देश की अर्थव्यवस्था में भी बदवाल आया, युद्ध के बाद भारत सरकार ने देश में रक्षा बजट को बढ़ावा दिया|

भारतीय सेना ने इस कारगिल युद्ध में 26 जुलाई 1999 को विजय हासिल की थी, और इस दिन की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कारगिल युद्ध करीब 18 हजार फीट की ऊँचाई पर लड़ा गया था|

इस युद्ध में देश ने लगभग 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया और 1300 से ज्यादा घायल हुए|

पाकिस्तान के द्वारा इस युद्ध की शुरूआत 3 मई 1999 की गई थी जिसमें उसने अपने लगभग 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ कर भारत की जमीन पर कब्ज़ा किया|

भारत ने इस युद्ध को ऑपरेशन विजय का नाम दिया|

भारतीय वायुसेना ने इस युद्ध में मिग-27 और मिग-29 का इस्तेमाल पाकिस्तान की सेना के खिलाफ किया था| इनके अलावा भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के लिए आर-77 मिसाइलों, रॉकेटों , बमों, मोर्टार और तोपों आदि का इस्तेमाल किया|

इस युद्ध के बाद इससे संबंधित भारत में कई फ़िल्में बनी है जिनमें मुख्य है. एल ओ सी कारगिल, लक्ष्य और धूप आदि|

हम आशा करते है की आपको इस पोस्ट में कारगिल युद्ध के बारे में पढने के बाद काफी जानकारी प्राप्त हुई होगी यदि फिर भी हमने कुछ ऐसा जो यहाँ ऑपरेशन विजय के बारे में प्रकाशित नहीं किआ तो कृपया हमने कमेंट बॉक्स में या फिर ईमेल पर बताएं.

Read Also...  रेत से चीनी अलग करना अकबर बीरबल की कहानी हिंदी में
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *