Samanya Gyan

When is World Environment Day? Know history, objectives, and why celebrate in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस: परिचय

World Environment Day in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस, हर वर्ष 5 जून को मनया जाता है, विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) एक विशेष दिन है जब हम सब मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा और सुधार पर अपना ध्यान केन्द्रित करते हैं। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का हमारा लक्ष्य पर्यावरण सम्बंधित समाज में जागरूकता फेलाना और समाज को पर्यावरण से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर सोचने के लिए प्रेरित करना है। इस लेख में हम आपको आपको विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के बारे में कुछ मुख्य जानकारी प्रदान करेंगे जिससे आप समझ सकोगे की विश्व पर्यावरण दिवस कब, किसलिए मनाया जाता है और विश्व पर्यावरण दिवस के क्या महत्व है आदि.

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत:

विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण संरक्षण संगठन (यूएनईपी) (United Nations Environment Programme (UNEP)) द्वारा प्रथम बार वर्ष 1974 में शुरू किया गया था। इसे “मानव और पर्यावरण: एक संबंध” नाम प्रथम विशेष माह की शुरुआत के रूप में बनाया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य:

विश्व पर्यावरण दिवस के उद्देश्य पर्यावरण की महत्ता को प्रचारित करना, समाज में व्यक्तियों को इसके बारे में जागृत करना एवं उन्हें पर्यावरण की रक्षा और सुधार में सक्रीय भागीदारी लेने के लिए प्रेरित करना है।

विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

पर्यावरण हमारे जीवन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन इस बात का समर्थन करता है कि हमें अपने पर्यावरण को साफ़, स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना चाहिए, जिससे हम और हमारी आने वाली पीड़ी देखें और एक स्वस्थ और सुरक्षित जीवन व्यथित कर सकें।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर सम्पूर्ण विश्व भर में पर्यावरण से संबंध अनेक कार्यक्रम एवं आयोजन आयोजित किए जाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के दौरन लोग पर्यावरण से जुडी समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा करते हैं और उनका समाधान खोजने के लिए एक दुसरे देशो से सहयोग करते हैं। विभिन शिक्षा संस्थान, सरकार और गैर सरकारी संगठन, पर्यावरण संरक्षण समूह और अनेक पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमे पर्यावरण सम्बंधित तथ्यों पर भाषण दिया जाता है.

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान लोग पर्यावरण की रक्षा व इसे स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं। इसमें शौचालय साफ-सुथरा रखने, पेड़-पौधों की सुरक्षा, जल बचाव, प्लास्टिक और प्रदूषण के खिलाफ महत्वपूर्ण अभियान, बिजली और पानी की बचत के तरीके, रिसाइकिलिंग और प्रतिरोधाकरण के प्रति जागरुकता जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल होते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस की विशेषता:

पर्यावरण बचाओ और सुधार के लिए हम सभीकी अपनी भी जिम्मेदारी है, की विश्व पर्यावरण दिवस पर हम पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लें और सही तरह से वनस्पतियों का संरक्षण करें, सभी प्रकार के प्रदूषण को कम करने की कोशिश करें, जल बचाव और बूंद-बूंद की महत्त्व को समझें और इसका इस्तेमाल करें।

वर्तमान समय जब ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण, जल प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के कारण पर्यावरण में खतरें कारण बनता जा रहा है हमें इस समय पर्यावरण की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हमें अपने हर एक कदम पर पर्यावरण को साफ़-स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए युक्त होना चाहिए।

विश्व पर्यावरण दिवस: निष्कर्ष

विश्व पर्यावरण दिवस हम सब को यह समझाता है की कि हम अपने आस-पास के पर्यावरण को किस तरह से सुरक्षित कर सकते हैं और इसे एक सुंदर, स्वच्छ और हरित विश्व की स्थापना में अपना योगदान दे सकते हैं। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें सरकार द्वारा चलाये गए विभिन्न अभियानों में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए और इन अभियानों के तहत हर नियमों का पालन करना चाहिए तभी हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर रख पाएंगे.

Read Also: World Environment Day Gk Quiz in Hindi

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *