Current Affairs in Hindi – 14 December 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “14 दिसम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘14 December 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. इनमे से किस राज्य सरकार ने दुष्कर्म के दोषियों को जल्द सजा देने के लिए “दिशा’ बिल को मंज़ूरी दे दी है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. आंध्र प्रदेश सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. आंध्र प्रदेश सरकार - आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में दुष्कर्म के दोषियों को जल्द सजा देने के लिए "दिशा' बिल को मंज़ूरी दे दी है. दिशा बिल में दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई 21 दिन में पूरी कर सजा देने का प्रावधान किया गया है.

प्रश्‍न 2. फोर्ब्स के द्वारा जारी दुनिया के टॉप 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण को कौन सा स्थान मिला है?
क. 20वा स्थान
ख. 25वा स्थान
ग. 34वा स्थान
घ. 49वा स्थान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 34वा स्थान - फोर्ब्स के द्वारा जारी दुनिया के टॉप 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण को 34वा स्थान मिला है. साथ ही एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ और एचसीएल टेक की वाइस चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा को 54वा और किरण मजूमदार शॉ को 65वा स्थान मिला.

प्रश्‍न 3. आईआईएम इंदौर ट्रिपल क्राउन वाला देश का कौन सा संस्थान बन गया है?
क. पहला
ख. दुसरा
ग. तीसरा
घ. चौथा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दुसरा - आईआईएम इंदौर ट्रिपल क्राउन वाला देश का दुसरा संस्थान बन गया है. हाल ही में आईआईएम इंदौर ने ईएफएमडी क्वालिटी इम्प्रूवमेंट सिस्टम (इक्विस) एक्रेडिटेशन हासिल किया है. जबकि ट्रिपल क्राउन वाला देश का पहला संस्थान आईआईएम कलकत्ता है.

प्रश्‍न 4. 14 दिसम्बर को पुरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
ख. राष्ट्रीय टीबी दिवस
ग. राष्ट्रीय एड्स दिवस
घ. राष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस - 14 दिसम्बर को पुरे भारत में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है. भारत में ऊर्जा संरक्षण अधिनियम वर्ष 2001 में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के द्वारा स्थापित किया गया था.

प्रश्‍न 5. पाकिस्तान में गूगल पर वर्ष 2019 में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए लोगों की टॉप-10 सूची में कितने भारतीय है?
क. दो
ख. तीन
ग. चार
घ. आठ

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. तीन - पाकिस्तान में गूगल पर वर्ष 2019 में सबसे ज़्यादा सर्च किए गए लोगों की टॉप-10 सूची में तीन भारतीय है. जिसमे से अभिनेत्री सारा अली खान, पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान और गायक अदनान सामी शामिल हैं.

प्रश्‍न 6. राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 पास होने के बाद किसके हस्‍ताक्षर के साथ ही विधेयक कानून बन गया है?
क. नरेंद्र मोदी
ख. रामनाथ कोविंद
ग. रामविलास पासवान
घ. पीयूष गोयल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रामनाथ कोविंद - राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक-2019 पास होने के बाद राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंदके हस्‍ताक्षर के साथ ही विधेयक कानून बन गया है. हलाकि विधेयक के विरुद्ध असम सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहा है.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस देश में 2 वर्ष पहले खोजी गई सुलावेसी की एक गुफा में 44 हजार साल पुराना एक भित्ति चित्र मिला है?
क. अमेरिका
ख. चीन
ग. भारत
घ. इंडोनेशिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. इंडोनेशिया - इंडोनेशिया के आइलैंड में 2 वर्ष पहले खोजी गई सुलावेसी की एक गुफा में हाल ही में 44 हजार साल पुराना एक भित्ति चित्र मिला है. यह चित्र 4.5 मीटर चौड़ा और दुनिया के इतिहास में सबसे पुराना है.

प्रश्‍न 8. एक रिपोर्ट के मुताबिक किस वर्ष में अमेरिका में करीब 10,000 भारतीयों को हिरासत में लिया गया है?
क. 2017
ख. 2018
ग. 2019
घ. 2015

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2018 - अमेरिकी सरकार की ओर से जारी की गयी एक रिपोर्ट के विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा या जन सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में वर्ष 2018 में करीब 10,000 भारतीयों को हिरासत में लिया गया है. इन 10 हजार लोगों में से 831 को अमेरिका से बाहर निकाल दिया गया है.

प्रश्‍न 9. निम्न में से किस क्रिकेटर खिलाडी ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास का तीसरा सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाया है?
क. सुभम गिल
ख. मयंक अगरवाल
ग. पृथ्वी शॉ
घ. शिवम दुबे

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पृथ्वी शॉ - पृथ्वी शॉ ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के इतिहास का तीसरा सबसे तेज़ दोहरा शतक और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया है. पृथ्वी शॉ से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री (123 गेंदें) में और राजेश बोरा (156 गेंद) के नाम था.

प्रश्‍न 10. आतंक के खिलाफ प्रहार के उद्देश्य से भारत और किस देश के बीच “इंद्र-2019” संयुक्त युद्धाभ्यास की शुरुआत हुई है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. बांग्लादेश
घ. रूस

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. रूस - आतंक के खिलाफ प्रहार के उद्देश्य से भारत और रूस के बीच "इंद्र-2019" संयुक्त युद्धाभ्यास की शुरुआत हुई है. 10 दिनों के इस युद्ध अभ्यास में सेना की टुकड़ियां, ट्रान्सपोर्ट एयरक्राफ्ट और नौसेना के जहाज आदि शामिल हुए हैं.

प्रातिक्रिया दे0

Your email address will not be published. Required fields are marked *