G20 क्या है?- भारत 2023 में कर रहा है इसकी अध्यक्षता, होगी दिल्ली में आयोजित, जानें आवश्यक जानकारीa

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। इस g20 शिखर सम्मलेन सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा इसे मजबूत करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

g20

G20 के बारे में; जाने क्या है g20 summit

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। इस g20 शिखर सम्मलेन सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा इसे मजबूत करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जी20 शिखर सम्मेलन पर निबंध

g20 full form

g20 का फुल फॉर्म The Group of Twenty है जोकि विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है.

भारत करेगा g20 summit 2023 की अध्यक्षता

भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक g20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा

g20 summit Establishment – G20 की स्थापना कब हुई?

G20 की स्थापना वर्ष 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के पश्चात विश्व के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी।

वर्ष 2007 के वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुसीबतों के मद्देनजर G20 को राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के स्तर तक इसे उन्नत किया गया था, और वर्ष 2009 में इसे “अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग हेतु प्रमुख मंच” के रूप में विश्व में नामित किया गया था।

G20 के कार्यं – Objective and works of G20 meeting

G20 शिखर सम्मेलन का प्रत्येक साल एक क्रमिक अध्यक्षता में आयोजित किया जाता है। शुरुआत में Gट्वेंटी व्यापक आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित था, परंतु इसके उपरांत इसके एजेंडे में और अधिक विस्तार करते हुए इसमें अन्य बातों के साथ व्यापार, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार-विरोध को भी शामिल किया गया।

G20 Summit Gk Questions in Hindi

G20 के सदस्य – g20 countries list

G20 (ग्रुप ऑफ ट्वेंटी) में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) और यूरोपीय संघ सदस्य के रूप में शामिल हैं। ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) सदस्य देशों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का करीबन 85%, वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी है।

g20 members list

अर्जेंटीनाजापान
ऑस्ट्रेलियामेक्सिको
ब्राज़ीलकोरिया गणराज्य
कनाडारूस
चीनसऊदी अरब
फ्रांसदक्षिण अफ़्रीका
जर्मनीतुर्किये
भारतयुनाइटेड किंगडम
इंडोनेशियासंयुक्त राज्य अमेरिका
इटलीयूरोपीय संघ

g20 guest list – अतिथि देश

ईजिप्टओमान
मॉरिशससिंगापुर
नीदरलैंडस्पेन
नाइजीरियासंयुक्त अरब अमीरात

चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े लोगो के सवाल और जवाब

G20 की कार्यशैली – G20 working style

G20 अध्यक्षता के अंतर्गत एक सरल के लिए G20 एजेंडा का संचालन किया जाता है और G20 (ग्रुप ऑफ़ ट्वेंटी) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। G20 में दो समानांतर ट्रैक तय हैं: वित्त ट्रैक और शेरपा ट्रैक। वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक के गवर्नर वित्त ट्रैक का संचालन करते हैं जबकि शेरपा ट्रैक का नेतृत्व शेरपा करते हैं।

शेरपा दल की ओर से G20 प्रक्रिया का समन्वय सदस्य देशों के शेरपाओं द्वारा किया जाता है, जो विश्व के नेताओं के अनौपचारिक या निजी प्रतिनिधि होते हैं। वित्त ट्रैक का मार्गदर्शन सदस्य देशों के वित्त मंत्री और सेंट्रल बैंक गवर्नर करते हैं। इन दो ट्रैक के भीतर, विषयगत रूप से उन्मुख कार्य दल हैं जिनमें सदस्यों के जुड़े मंत्रालयों के अलावा आमंत्रित/अतिथि देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेते हैं (वित्त ट्रैक मुख्य रूप से वित्त मंत्रालय के नेतृत्व में है)। ये कार्य दल हरेक अध्यक्षता के पूरे कार्यकाल में नियमित बैठकें आयोजन करते हैं। शेरपा वर्ष के समय में हुई वार्ता का पर्यवेक्षण करते हैं, शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा आइटम पर विचार-विमर्श करते हैं और G20 के मूल कार्य का समन्वय करते हैं।

इसके अलावा, ऐसे सम्पर्क दल हैं जो G20 देशों के नागरिक समाजों, सांसदों, विचार मचों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों, व्यवसायों और शोधकर्ताओं को एक साथ लाते हैं।

इस दल का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। इसकी अध्यक्षता ट्रोइका द्वारा समर्थित है – पिछला, वर्तमान और भविष्य में आने वाला अध्यक्षता। भारत की अध्यक्षता के दौरान, ट्रोइका में क्रमशः इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील शामिल होंगे।

G20 फिल्म महोत्सव 2023; पाथेर पांचाली’ फिल्म से हुई शुरुआत

G20 Summits & Members

भारत G20 Summits 2023 की अध्यक्षता कर रहा है. इस बार इस सम्मलेन की बैठक भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित की जाएगी (Pragati Maidan Convention Centre, New Delhi) (g20 summit delhi) इससे पहले इंडोनेशिया ने वर्ष 2022 में g20 सिखर सम्मलेन (g20 summit 2022) की अध्यक्षता की थी.

निचे टेबल में आप G20 summits hosts देशो की सूचि 2008 से 2023 की मदद से जान सकोगे की किन देशो की इस समित को अब तक होस्ट (g20 summit 2023 date) किया है.

List of G20 Summits 2008 to 2023

G-20 SummitsDatesG20 Host CountriesVenue & Host cityHost leader
1st14-15 नवंबर, 2008संयुक्त राज्य अमेरिकाNational Building Museum, Washington, D.Cजॉर्ज डब्ल्यू बुश
2nd2 अप्रैल 2009यूनाइटेड किंगडमExCeL London, Londonगॉर्डन ब्राउन
3rd2 सितंबर -25 सितंबर, 2009संयुक्त राज्य अमेरिकाDavid L. Lawrence Convention Center, Pittsburghबराक ओबामा
4th26-27 जून 2010कनाडाMetro Toronto Convention Centre, Torontoस्टीफन हार्पर
5th11-12 नवंबर 2010दक्षिण कोरियाCOEX Convention & Exhibition Center, Seoulली म्युंग-बक
6th3-4 नवंबर, 2011फ्रांसPalais des Festivals, Cannesनिकोलस सरकोजी
7th18-19 जून, 2012मेक्सिकोLos Cabos Convention Center, San José del Cabo, Los Cabosफेलिप काल्डेरोन
8th5-6 सितंबर, 2013रूसConstantine Palace, Saint Petersburgव्लादिमीर पुतिन
9th15-16 नवंबर, 2014ऑस्ट्रेलियाBrisbane Convention & Exhibition Centre, Brisbaneटोनी एबॉट
10th15-16 नवंबर, 2015टर्कीRegnum Carya Hotel Convention Centre, Serik, Antalyaरिस्प टेयिप एरडोगान
11th4-5 सितंबर 2016चीनHangzhou International Exhibition Centre, Hangzhouझी जिनपिंग
12th7-8 जुलाई 2017जर्मनीHamburg Messe, Hamburgएन्जेला मार्केल
13th30 नवंबर – 1 दिसंबर 2018अर्जेंटीनाCosta Salguero Center, Buenos Airesमौरिसियो मैक्रि
14th28-29 जून, 2019जापानIntex Osaka, Osakaशिन्ज़ो अबे
15th21-22 नवंबर 2020सऊदी अरबKing Abdullah Financial District, Riyadhसलमान
16th30-31 अक्टूबर 2021इटलीRomeग्यूसेप कॉन्टे
17th15-16 नवंबर, 2022इंडोनेशियाThe Apurva Kempinski, Baliजोको विडोडो
18th9-10 सितंबर, 2023भारतPragati Maidan Convention Centre, New Delhiनरेंद्र मोदी
19th2024 [तारीख घोषित की जाएगी]ब्राज़िललुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा

Read Also:

प्रातिक्रिया दे0

Your email address will not be published. Required fields are marked *