विश्व पशु दिवस – वर्ल्ड एनिमल डे – World Animal Day 2025 in Hindi
- विवेक कुमार
- Posted on
World Animal Day 2025 in Hindi:- 4 अक्टूबर को ‘विश्व पशु दिवस’ (World Animal Day) के रूप में मनाया जाता है।
जाने “विश्व पशु दिवस (वर्ल्ड एनिमल डे) ” कब और क्यों मनाया जाता है? शुरुआत, इतिहास, थीम और महत्व – World Animal Day in Hindi
विश्व पशु दिवस’ (World Animal Day) पशुओं के अधिकारों को सशक्त करने का मुख्य उद्देश्य रखता है और पशु कल्याण के लिए बेहतर मानकों की सुनिश्चिति करने का काम करता है। इस दिन का महत्व यह है कि यह लोगों को प्राय प्रजातियों की महत्वपूर्ण जानकारी देता है और सिखाता है कि पशुओं की रक्षा कैसे की जा सकती है। ‘वर्ल्ड एनिमल डे’ अब धीरे-धीरे पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा है, जिससे पशु संरक्षण के क्षेत्र में एकजुटता और प्रोत्साहन मिलता है। लोग इस दिन पशु रेस्क्यू शेल्टर्स में सहयोग और पशु कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करके अपना योगदान देते हैं।
विश्व पशु दिवस (वर्ल्ड एनिमल डे) की शुरूआत कब और कैसे हुई? – इतिहास
- 24 मार्च 1925 को, हेनरिक ज़िमरमैन ने विश्व पशु दिवस का आयोजन किया था।
- उन्होंने ‘Mensch und Hund’ (Man And Dog) नामक पत्रिका का संचालन किया और इसे पशु कल्याण के मुद्दों को जागरूक करने के लिए उपयोग किया।
- 24 मार्च 1925 को, उनकी समिति ने विश्व पशु कल्याण दिवस का पहला कार्यक्रम बर्लिन, जर्मनी के स्पोर्ट्स पैलेस में आयोजित किया, जिसमें लगभग 5,000 लोग भाग लिए।
- 1929 में, यह कार्यक्रम हर साल 4 अक्टूबर को आयोजित किया गया।
- मई 1931 में, अंतर्राष्ट्रीय पशु संरक्षण कांग्रेस द्वारा विश्व पशु दिवस का संकल्प अपनाया गया, जिसके बाद से हर साल 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया जाता है।
- वर्ष 2003 में, Naturewatch Foundation ने एक वेबसाइट launch की जो World Animal day पर केन्द्रित है।
विश्व पशु दिवस (वर्ल्ड एनिमल डे) का उद्देश्य
- जानवरों के प्रति इंसानो की क्रूरता को रोकना,
- जानवरों के लिए प्राकृति द्वारा बनाए गए जंगलों को बचाना,
- पशुओं की भावनाओं का सम्मान करना
- पशुओं की स्थिति बेहतर करना,
- पशु चिकित्सा और संरक्षण को बढ़ावा देना,
- लुप्त होने की कगार पर पहुचने वाली प्रजातियों को बचाना,
- वाइल्ड लाइफ को नियंत्रित करना।
विश्व पशु दिवस (वर्ल्ड एनिमल डे) का महत्व
- पशुओं को जीव-जंतु मानकर उनके सम्मान का विचार रखना
- विश्व पशु दिवस का उद्देश्य विलुप्त जानवरों की सुरक्षा करना
- मानव-पशु संबंधों को मजबूत करना
- पशु अधिकार संगठनों और समुदायों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन
- पशु जागरूकता कार्यक्रमों, पशु क्रूरता के खिलाफ अभियानों, और मैराथन आदि की शुरुआत
- पालतू जानवरों के लिए गोद लेने और बेघर जानवरों के लिए आश्रय प्रदान करने के कार्यक्रमों का आयोजन
- पशुओं के अधिकारों के समर्थन के लिए सहायता राशि प्रदान करने की समीक्षा
विश्व पशु दिवस (वर्ल्ड एनिमल डे) 2023 की थीम
- बड़े हों या छोटे, उन सभी से प्यार करें
- Great or Small, Love Them All