करंट अफेयर्स 12 दिसम्बर 2023 – प्रश्न और उत्तर, वर्तमान घटनाक्रम

Today Current Affairs in Hindi 12 December 2023: Questions and Answers

आज के मतलब 12 दिसम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (Current Affairs of 12 December 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

‘12 दिसम्बर 2023′ सामयिकी घटनाक्रम प्रश्नोत्तरी एवं व्याख्या हिंदी में

प्रधानमंत्री 12 दिसंबर को किस शहर में वार्षिक ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे?

क. पुणे
ख. नई दिल्ली
ग. मुंबई
घ. चेन्नई

उत्तर: नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में भारत मंडपम में ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. जीपीएआई 29 सदस्य देशों के साथ एक बहु-हितधारक पहल है, जो एआई से संबंधित प्राथमिकताओं पर अत्याधुनिक अनुसंधान और व्यावहारिक गतिविधियों में मदद करता है.

हाल ही में किसने विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ का शुभारंभ किया है?

क. रामनाथ सिंह
ख. राजनाथ सिंह
ग. अजय सिंह
घ. नरेन्द्र मोदी

उत्तर: नरेन्द्र मोदी – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज’ का शुभारंभ किया है. उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में देश के युवाओं का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी हितधारकों को एक साथ लाने में उनके योगदान की सराहना की

भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (बाईएननेल) – 2023 का आयोजन 9 से कब तक किया जा रहा है?
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 01 February 2018 for SSC Exam

क. 12 दिसंबर, 2023
ख. 13 दिसंबर, 2023
ग. 14 दिसंबर, 2023
घ. 15 दिसंबर, 2023

उत्तर: 15 दिसंबर, 2023 – 9 से 15 दिसंबर, 2023 तक भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (बाईएननेल) – 2023 तक किया जा रहा है. यह द्विवार्षिक आयोजन (बाईएननेल) सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने और उन्हें सम्भावनाएं एवं अवसर प्रदान करने के लिए कलाकारों, वास्तुकारों, डिजाइनरों, फोटोग्राफरों, संग्राहकों, पारखियों, संग्रहालय अध्यक्षों (क्यूरेटर्स), कला पेशेवरों, दीर्घा चलाने वालों (गैलरिस्ट्स), शैक्षणिक संस्थानों, शोधकर्ताओं, छात्रों और युवाओं के बीच समग्र बातचीत शुरू करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

वनों और कृषि वानिकी के सतत प्रबंधन को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए कौन सी योजना शुरू की गई है?

क. जिज्ञासा योजना
ख. विज्ञान योजना
ग. पीएमजेआई योजना
घ. भारतीय वन और लकड़ी प्रमाणन योजना

उत्तर: भारतीय वन और लकड़ी प्रमाणन योजना – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में वनों और कृषि वानिकी के सतत प्रबंधन को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए भारतीय वन और लकड़ी प्रमाणन योजना शुरू की है. इस योजना में वन प्रबंधन प्रमाणीकरण, वन प्रबंधन प्रमाणन के बाहर आने वाले पेड़ और निगरानी प्रमाणीकरण की श्रृंखला सम्मिलित है.

निम्न में से किस केंद्रीय मंत्री ने भव्य समारोह में प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का औपचारिक उद्घाटन किया है?

क. हरदीप सिंह
ख. राजनाथ सिंह
ग. अजय सिंह
घ. श्री अनुराग सिंह ठाकुर

उत्तर: श्री अनुराग सिंह ठाकुर – केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में एक भव्य समारोह में प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का औपचारिक उद्घाटन किया है. इन खेलों में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और सेवा खेल बोर्ड के 1450 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.

Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 1 September 2023: Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *